Ambati Rayudu ने बताया RCB से लगातार क्यों हार रही CSK? कहां पर हो रही बड़ी चूक
Table of Contents
Ambati Rayudu : आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने शानदार शुरुआत करते हुए अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीत लिए हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की स्थिति बिल्कुल उलट नजर आ रही है। तीन मैचों में लगातार हार ने टीम की रणनीति, कप्तानी और गेंदबाज़ी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) और आरोन फिंच ने CSK की हार के पीछे की बड़ी वजहों पर खुलकर बात की है।
खराब प्लानिंग और गलत रणनीति बनी सबसे बड़ी कमजोरी
CSK की हार का सबसे बड़ा कारण उनकी कमजोर योजना को माना जा रहा है। फिंच के अनुसार, अगर गेंदबाज़ योजना को सही तरीके से लागू नहीं कर पाए तो इसे समझा जा सकता है, लेकिन यहां समस्या यह है कि योजना ही सही नहीं थी। डेथ ओवर्स में गेंदबाज़ों के पास स्पष्ट रणनीति नहीं दिखी, जिसके चलते RCB के बल्लेबाज़ों ने खुलकर रन बनाए। यह कमी सिर्फ एक मैच की नहीं बल्कि लगातार देखने को मिल रही है।
एक ही गलती पर अड़ी रही टीम, नहीं हुआ कोई बदलाव : Ambati Rayudu
रायडू (Ambati Rayudu) ने CSK की सबसे बड़ी गलती यह बताई कि टीम खराब योजना पर ही अड़ी रही। मैच के दौरान किसी भी खिलाड़ी या कप्तान ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभालने की कोशिश नहीं की। खेल की गति को धीमा करके गेंदबाज़ों को नई रणनीति देने की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नतीजा यह रहा कि विरोधी टीम ने इसका पूरा फायदा उठाया और मैच पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया।
डेथ ओवर्स में बिखरी गेंदबाज़ी और रन लुटाने की समस्या
RCB के खिलाफ मुकाबले में 16वें ओवर के बाद CSK की गेंदबाजी पूरी तरह बिखर गई। लगातार बड़े ओवर्स गए, जिनमें 19, 21, 14 और 30 रन तक बने। खासकर टिम डेविड जैसे बल्लेबाज़ों ने इसका पूरा फायदा उठाया। गेंदबाज़ लगातार एक ही लाइन और लेंथ पर गेंद डालते रहे और बदलाव की कोई कोशिश नहीं दिखी। डेथ ओवर्स में यह लापरवाही CSK को भारी पड़ रही है।
अनुभव के बावजूद कंट्रोल की कमी, RCB की लचीलापन बना फर्क
रायडू (Ambati Rayudu) ने कहा कि टीम में अनुभव की कमी से ज्यादा समस्या मानसिकता की है। एक अच्छे डेथ गेंदबाज़ की पहचान यह होती है कि वह छक्का खाने के बाद अगली गेंद बेहतर डालता है, लेकिन CSK के गेंदबाज़ ऐसा करने में असफल रहे। इसके अलावा ‘अराउंड द विकेट’ जैसी रणनीति भी सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हो पाई, जिससे बल्लेबाज़ों को और आसानी हुई।
वहीं दूसरी ओर, RCB हर स्थिति के अनुसार खुद को ढाल रही है, सही समय पर फैसले ले रही है और मैच पर नियंत्रण बनाए रख रही है, जो दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा अंतर बनकर सामने आया है।
ये भी पढ़े : RR के खिलाफ Mumbai Indians की खतरनाक XI तय, 2 खिलाड़ी बाहर! बोल्ट-हार्दिक की वापसी