न्यूजीलैंड ODI सीरीज के साथ ही अफगानिस्तान वनडे सीरीज की टीम इंडिया भी आई सामने, गिल, रोहित, कोहली, जडेजा....

Published - 04 Jan 2026, 01:39 PM | Updated - 05 Jan 2026, 01:00 PM

Team India

Team India: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने आगामी सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया है तो श्रेयस अय्यर को उप कप्तानी का पद सौंपा है।

जबकि रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है। जबकि इसी बीच अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय (Team India) दल सामने आ चुका है, जिसमें गिल, रोहित, कोहली और जडेजा समेत कई धुरंधर खिलाड़ियों को जगह मिली है।

शुभमन-अय्यर को मिली Team India की बड़ी जिम्मेदारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तान और श्रेयस अय्यर को उप कप्तान बनाया गया है। जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ इस साल होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भी इन्हीं दोनों खिलाड़ियों को कप्तान और उप कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

बता दें कि, शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में पहली बार वनडे टीम (Team India) का कप्तान बनाया गया था और अब भविष्य में खेली जाने वाली वनडे सीरीज में वहीं कप्तान होंगे। जबकि उप कप्तान उप कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर का नाम पक्का माना जा रहा है।

रोहित, कोहली, जडेजा....

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैच की घरेलू वनडे सीरीज में भारतीय टीम (Team India) के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा भी खेलते नजर आ सकते हैं। जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले से लगातार शानदार पारियां निकल रही हैं, जबकि रवींद्र जडेजा काफी लंबे समय से इस प्रारूप में फॉर्म की तलाश कर रहे हैं।

लेकिन माना जा रहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ ये तीनों दिग्गज खिलाड़ी एक साथ खेलते नजर आ सकते हैं, क्योंकि अफगानिस्तान को भारतीय टीम (Team India) प्रबंधन बिल्कुल भी हल्के में लेना नहीं चाहेगा।

कब खेली जाएगी?

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज जून 2026 को खेली जाएगी। इस सीरीज की मेजबानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को सौंपी गई है, जिसका मतलब ये सभी मैच भारतीय सरजमीं पर आयोजित किए जाएंगे।

बता दें कि, काफी लंबे समय बाद अफगानिस्तान भारत (Team India) में वनडे सीरीज खेलने आ रहा है और भारत इस सीरीज को बिल्कुल भी हल्के में लेने की भूल नहीं करेगा। अफगानिस्तान ने साल 2025 में कुल 6 वनडे मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने चार जीते थे और केवल एक मैच हारा था। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा था।

New Zealand ODI Series में भारतीय टीम का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल

विजय हजारे खेलने लायक नहीं हैं ये खिलाड़ी, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ODI टीम में मिल गई जगह

Tagged:

team india INDIA VS NEW ZEALAND odi series Afghanistan ODI Series
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

कुल 6 मैच।

जून 2026 में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com