टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सभी टीमों का हुआ ऐलान, पाकिस्तान का लग रहा सबसे कमजोर तो भारत का सबसे मजबूत

Published - 25 Jan 2026, 04:16 PM | Updated - 25 Jan 2026, 04:22 PM

T20 World Cup 2026

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) की शुरुआत में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा और इसका आयोजन भारत और श्रीलंका में किया जाएगा। टूर्नामेंट (T20 World Cup 2026) से पहले एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां सुरक्षा कारणों के चलते बांग्लादेश ने अपना नाम वापस ले लिया है। बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। अगर टीमों की बात करें तो मौजूदा चैंपियन टीम इंडिया का स्क्वाड इस समय सबसे मजबूत नजर आ रहा है।

अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं के संतुलन के चलते भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम अनुभव की कमी के कारण थोड़ी कमजोर दिखाई दे रही है, जिससे टूर्नामेंट में उसका सफर चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आज हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में हिस्सा ले रही सभी टीमों के स्क्वाड की जानकारी देंगे। आइए एक नज़र डालते हैं इस टूर्नामेंट के लिए घोषित की गई सभी टीमों के आधिकारिक स्क्वाड पर।

T20 World Cup 2026 में सभी टीमों के स्क्वॉड इस प्रकार हैं :

ग्रुप A

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

यूएसए (अमेरिका): टीम की घोषणा होना बाकी है

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेजे स्मिट, यान फ्राइलिंक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालान क्रूगर, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जैक ब्रैसल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हाइंगो

रिज़र्व खिलाड़ी: अलेक्ज़ेंडर वोल्शेंक

नीदरलैंड्स: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रोज़, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लाइन, माइकल लेविट, ज़ैक लायन-कैशेट, मैक्स ओ’डॉड, लोगन वैन बीक, टिम वैन डर गुगटन, रूएलोफ़ वैन डर मर्वे, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब ज़ुल्फ़िकार

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आज़म, फहीम अशरफ़, फ़ख़र ज़मान, ख्वाजा मोहम्मद नफ़ाय (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, मोहम्मद सलमान मिर्ज़ा, नसीम शाह, साहिबज़ादा फरहान (विकेटकीपर), साइम अय्यूब, शाहीन शाह अफ़रीदी, शादाब ख़ान, उस्मान ख़ान, उस्मान तारीक

ग्रुप B

ऑस्ट्रेलिया (अस्थायी स्क्वाड): मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कूनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़ाम्पा

श्रीलंका (प्रारंभिक स्क्वाड): दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जनिथ लियानगे, चरिथ असलंका, कामिंदु मेंडिस, पवन रत्नायके, सहान अराच्चिगे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, मिलान रत्नायके, नुवान तुषारा, एशान मालिंगा, दुश्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशान, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महीश तीक्षाणा, दुशन हेमंथा, विजयकांत वियासकांत, त्रवीन मैथ्यू

ज़िम्बाब्वे: सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रायन बर्ल, ग्रेम क्रेमर, ब्रैडली एवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मपोसा, तादिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, टोनी मुनयोंगा, तशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुज़ाराबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारावा, ब्रेंडन टेलर

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडेयर, रॉस अडेयर, बेन कैलिट्ज़, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लॉर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्ज़ा, वसीम अली, करण सोनावाले, शाह फ़ैसल, नदीम ख़ान, सुफ़यान मेहमूद, जय ओडेड्रा, शफ़ीक़ जान, आशीष ओडेडारा, जितेन रमणंदी, हसनैन अली शाह

ग्रुप C

इंग्लैंड (अस्थायी स्क्वाड): हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड

वेस्टइंडीज: टीम की घोषणा होना बाकी है

इटली: वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैंपोपियानो, जियान पिएरो मीडे, ज़ैन अली, अली हसन, क्रिशन जॉर्ज, हैरी मैनेंटी, एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नक़वी, बेंजामिन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जेजे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्राका

नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, कुशल भुर्तेल, आसिफ़ शेख, सुंदीप जोरा, आरिफ़ शेख, बसीर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, गुलशन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला, लोकेश बाम

स्कॉटलैंड: टीम की घोषणा होना बाकी है

ग्रुप D

दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवॉल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना माफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्खिया, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स

न्यूज़ीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी

अफगानिस्तान: राशिद ख़ान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्लाह अहमदज़ई, सिदीक़ुल्लाह अतल, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, रहमानुल्लाह गुरबाज़, नवीन उल हक़, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह ओमरज़ई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम ज़दरान

रिज़र्व खिलाड़ी: एएम ग़ज़नफ़र, इजाज़ अहमदज़ई, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी

कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अजयवीर हुंडल, अंश पटेल, डिलॉन हेलीगर, हर्ष ठाकर, जस्करनदीप बुट्टर, कलीम सना, कंवरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, रविंदरपाल सिंह, साद बिन ज़फ़र, शिवम शर्मा, श्रेयस मोव्वा, युवराज समरा

यूएई: टीम की घोषणा होना बाकी है

ये भी पढ़े : 4 खिलाड़ी अंतिम मौके पर T20 World Cup 2026 से हुए बाहर, चोट के चलते अब नहीं खेल पाएंगे टूर्नामेंट

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com