सभी खिलाड़ी PSL छोड़ आ रहे IPL, लेकिन धोनी का दोस्त निकला धोखेबाज, चला गया पाकिस्तान सुपर लीग खेलने

Published - 25 Mar 2026, 02:46 PM | Updated - 25 Mar 2026, 02:55 PM

IPL

IPL : आईपीएल (IPL) शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

इस बार खास बात यह है कि आईपीएल के साथ-साथ पाकिस्तान सुपर लीग का भी आयोजन हो रहा है। ऐसे में कई खिलाड़ियों ने पीएसएल से अपना नाम वापस लेकर आईपीएल में चोटिल खिलाड़ियों की जगह शामिल होना बेहतर समझा।

हालांकि, एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसने आईपीएल को छोड़कर पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का फैसला किया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

आईपीएल छोड़ PSL खेलेगा धोनी का दोस्त

IPL

जहां एक तरफ कई इंटरनेशनल खिलाड़ी PSL छोड़कर IPL में चोटिल हुए खिलाड़ी की जगह ले रहे हैं , वही दूसरी तरफ एक खिलाड़ी ऐसा हैं जो PSL खेलने जा रहा हैं।

दरअसल हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वह खिलाड़ी श्रीलंका का स्पिन गेंदबाज महीश तीक्ष्णा हैं। तीक्ष्णा को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) आगमी सीज़न में हैदराबाद किंग्समेन ने अपनी टीम में शामिल किया हैं।

तीन साल धोनी की टीम का हिस्सा रहे महीश तीक्ष्णा

श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्षणा ने 2022 से 2024 तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुल 27 मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 25 विकेट हासिल किए।

उन्होंने अपनी किफायती गेंदबाज़ी से टीम को मजबूती दी, जहां उनकी इकोनॉमी करीब 7.8 के आसपास रही, जो टी20 क्रिकेट में काफी प्रभावी मानी जाती है। मिडिल ओवर्स में रन रोकने और ब्रेकथ्रू दिलाने में वह अहम भूमिका निभाते रहे।

इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/33 रहा, जो 2022 सीजन में आया था और उनके आईपीएल करियर का भी बेस्ट बॉलिंग फिगर है।

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने तीक्षणा

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर महीश तीक्षणा को राजस्थान रॉयल्स ने 4.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। तीक्षणा ने 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ नीलामी में हिस्सा लिया था, लेकिन उनकी स्पिन क्षमता को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने उन पर बड़ा दांव लगाया।

आईपीएल 2025 में महीश तीक्षणा ने अपनी टीम के लिए कुल 11 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 11 विकेट हासिल किए और उनका इकोनॉमी रेट 9.76 का रहा , जो उनके सामान्य प्रदर्शन की तुलना में थोड़ा ज्यादा रहा।

इसके बावजूद, उन्होंने टीम के लिए अहम मौकों पर योगदान दिया और अपनी स्पिन से बल्लेबाज़ों को बांधे रखने की कोशिश की।

आईपीएल 2026 में अनसोल्ड रहे तीक्ष्णा

दिसंबर 2025 में हुई IPL नीलामी में महीश तीक्ष्णा अनसोल्ड रह गए थे और फिलहाल आईपीएल 2026 के शुरुआती स्क्वॉड में उनका नाम शामिल नहीं है।

2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में शामिल होने के बावजूद उन्हें शुरुआती राउंड्स में कोई खरीदार नहीं मिला। ऐसे में, जब तक उन्हें किसी टीम द्वारा रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर साइन नहीं किया जाता, तब तक इस सीजन में उनका खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

ये भी पढ़े : सबकुछ उनकी मेहरबानी...' अक्षर पटेल ने गंभीर-सूर्या नहीं इन्हें दिया टीम इंडिया की सभी सफलता का श्रेय

Tagged:

MS Dhoni csk Maheesh Theekshana IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

3 साल

हैदराबाद किंग्समेन के लिए
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com