दारु-विवाद और लड़कीबाजी ने बर्बाद किया इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, वरना बन सकता था अगला सचिन

Published - 18 Mar 2026, 12:30 PM | Updated - 18 Mar 2026, 12:45 PM

Prithvi Shaw

भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए युवा खिलाड़ियों को कड़ा संघर्ष और कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन इसके बाद भी यह पक्का नहीं है कि कोई खिलाड़ी लंबे समय तक टीम इंडिया में अपनी जगह को पुख्ता कर सकता है।

टीम इंडिया के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें एक या दो मैच खेलने के बाद ही ड्रॉप कर दिया गया तो कुछ खिलाड़ी स्क्वाड में तो आए, लेकिन कभी उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला।

लेकिन टीम इंडिया का एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसको भारत का अगला सचिन तेंदुलकर माना जा रहा था, लेकिन दारु-विवाद और लड़कीबाजी ने इस प्लेयर का करियर पूरी तरह से समाप्त कर दिया। आलम ये है कि इस प्लेयर को अपनी घरेलू टीम से भी हाथ धोना पड़ा।

2018 में शुरू किया था करियर

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ हैं। शॉ ने भारत को साल 2018 में आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप का खिताब जिताया था।

इसके बाद इसी वर्ष पृथ्वी (Prithvi Shaw) को भारत के लिए टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला और पहले ही मैच में उन्होंने शानदार शतक ठोककर अपनी प्रतिभा को साबित कर दिया।

टेस्ट के बाद शॉ को पहले वनडे और फिर टी20 में पदार्पण का मौका दिया गया, लेकिन साधारण प्रदर्शन के बाद साल 2021 में वह पूरी तरह से टीम इंडिया से बाहर हो गए। शॉ ने भारत के लिए 5 टेस्ट की 9 पारियों में एक शतक और 2 अर्धशतक के साथ 339 रन बनाए हैं, तो 6 वनडे मैचों में उनके बल्ले से 189 रन निकले हैं। इसके अलावा एकमात्र टी20 में वह खाता तक नहीं खोल सके।

2023 में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ विवाद

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) मुंबई के लिए लगातार घरेलू क्रिकेट खेलते रहे, लेकिन उनके बल्ले से रन बिल्कुल भी नहीं निकल रहे थे। इसके बाद साल 2023 में शॉ एक बार फिर सुर्खियों में आते हैं। हालांकि, ये सुर्खियां उनको क्रिकेट से नहीं बल्कि मुंबई में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल के साथ हुए विवाद और सेल्फी को लेकर हुई हाथापाई के बाद मिलीं।

15 फरवरी 2023 को पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) मुंबई के के एक पब खाना खाने पहुंचे थे, जहां पर सपना गिल के साथ उनका विवाद हो गया। शॉ ने आरोप लगाया था कि सपना ने उनके खिलाफ झूठी शिकायत करवाई है, ताकि वह उनकी छवि को खराब कर सके और साथ ही उन्होंने शॉ के सेलेब्रिटी स्टेटस का गलत फायदा उठाया है, ताकि वह सुर्खियों में आ सके।

मुंबई की टीम से हुए बाहर

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को पिछले साल खराब फॉर्म के चलते मुंबई क्रिकेट संघ ने विजय हजारे ट्रॉफी से ड्रॉप कर दिया था। यह फैसला उनके खराब फॉर्म, फिटनेश और अनुशासनहीनता के कारण लिया गया था।

मुंबई क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने उस समय बयान दिया था कि ये फैसला उनकी खराब फिटनेस के कारण लिया गया, साथ ही वह अभ्यास सत्र में भी काफी देरी से आते थे, जिसकी शिकायत कई वरिष्ठ खिलाड़ियों ने की थी।

हालांकि, इस विवाद के बढ़ने के बाद शॉ (Prithvi Shaw) ने मुंबई टीम को छोड़ दिया था और रणजी ट्रॉफी 2025-26 में महाराष्ट्र के लिए खेलते नजर आए थे। जबकि विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी उन्होंने इसी टीम के लिए खेली थी। जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पुराने खिलाड़ी पर एक बार फिर भरोसा जताया और आईपीएल 2026 में चुना है।

Prithvi Shaw को माना जा रहा था अगला सचिन

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को भारत का अगला सचिन तेंदुलकर माना जा रहा था, लेकिन एक के बाद एक खराब फैसलों ने इस खिलाड़ी का करियर पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। हालांकि, टीम इंडिया से बाहर होने के काफी समय बाद शॉ को अपनी गलतियों पर पछतावा है और इसके लिए उन्होंने कई बार माफी भी मांगी है तो वापस अपनी लय हासिल करने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

26 वर्षींय शॉ (Prithvi Shaw) का हालिया प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है। जबकि उनकी हाल ही में लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री-इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल से सगाई हुई है। ऐसे में देखना होगा कि लेडी लक के आने के बाद शॉ टीम इंडिया में वापसी कर पाते हैं या फिर विनोद कांबली की तरह गुमनामी का जीवत व्यतीत करते हैं।

दारु का घूंट पीए बिना सोते नहीं टीम इंडिया के ये 3 क्रिकेटर, अच्छी नींद के लिए टॉनिक समझकर पीते शराब

Tagged:

Prithvi Shaw Sachin Tendukar mumbai cricket association Akriti Agarwal
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

एक मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com