लंदन की सड़कों पर पापा के साथ ठुमक-ठुमक कर चलते नजर आए अकाय कोहली, मासूमियत का VIDEO वायरल
Published - 03 Mar 2026, 03:16 PM | Updated - 04 Mar 2026, 01:00 PM
Table of Contents
Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जो भी शख्स इस वीडियो को देख रहा है, वह अपने चेहरे पर आई मुस्कान को नहीं रोक पा रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली अकेले नहीं बल्कि अपने बेटे अकाय कोहली के साथ नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो में अकाय लंदन की सड़कों पर पापा विराट के साथ ठुमक-ठुमक करके चल रहे है।
जबकि जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह इसपर से अपनी नजर नहीं हटा पा रहा है। बता दें कि, कोहली अपने परिवार के साथ लंदन में शिफ्ट हो गए हैं, लेकिन वह टीम इंडिया के लिए वनडे मुकाबले अभी भी खेलते हैं। इंटरनेशनल सीरीज के दौरान कोहली (Virat Kohli) पहले इंडिया आते हैं और टीम के साथ जुड़ते हैं, लेकिन सीरीज समाप्त होते ही वह वापस लंदन लौट जाते हैं।
पिता के साथ मस्ती में चलते Akaay Kohli
विराट कोहली और उनके बेटे अकाय कोहली (Akaay Kohli) लंदन की सड़कों पर साथ चलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान छोटे कोहली मस्ती में आगे चलते नजर आते हैं तो विराट कोहली (Virat Kohli) तुरंत उनका हाथ पकड़कर उन्हें अपने साथ रखते हैं। इस बीच किंग कोहली वायरल वीडियो में एक शख्स से बात करते हैं।
Virat Kohli with Akaay. ❤️🔥 pic.twitter.com/ooB3DC9s7u
— Muftkhor Vohra (@muftkhorvohra) March 3, 2026
बता दें कि, ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। फैंस कोहली के इस खास अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं, जिसमें वह क्रिकेट ड्यूटी से हटकर पिता (Akaay Kohli) की ड्यूटी में नजर आ रहे हैं। जबकि फैंस कोहली के नए अवतार पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
मैदान पर इस दिन वापसी करेंगे कोहली
पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की वापसी की तारीखों का खुलासा आधिकारिक तौर पर हो चुका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड रवाना होने से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज की घोषणा की है। बीसीसीआई ने सोमवार को वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी किया, जिसका पहला मैच 14 जून को खेला जाएगा।
बता दें कि, इस सीरीज में किंग कोहली का खेलना शत प्रतिशत तय माना जा रहा है, क्योंकि जब बीसीसीआई ने शेड्यूल की घोषणा की थी, उस समय उन्होंने नीली जर्सी में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा की तस्वीरों को लगाया था। इससे साफ संकेत है कि अफगानिस्तान के खिलाफ किंग कोहली वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। लेकिन उससे पहले वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते नजर आएंगे।
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं Virat Kohli
विराट कोहली (Virat Kohli) ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने धमाकेदार शतक जड़ा था। वह इस सीरीज में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। 2026 में वह तीन वनडे मैचों में 240 रन ठोक चुके हैं तो 2025 में किंग कोहली के बल्ले से 13 पारियों में 65.10 की औसत और 96 के स्ट्राइक रेट के साथ 651 रन निकले थे, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक भी शामिल थे।
खास बात ये है कि विराट कोहली ने जनवरी 2026 में वनडे क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज भी बने थे, लेकिन न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की समाप्ति के बाद उनको पहला स्थान खाली करना पड़ा था। फिलहाल विराट कोहली (Virat Kohli) वनडे के नंबर दो बल्लेबाज हैं, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके वह दोबारा अपनी नंबर एक की कुर्सी को हासिल कर सकते हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर