सेमीफाइनल मुकाबले के लिए अजीत अगरकर ने तैयार की 15 खिलाड़ियों की फौज, यही वापस लेंगे अब इंग्लैंड से लगान

Published - 03 Mar 2026, 12:37 PM | Updated - 03 Mar 2026, 01:03 PM

Ajit Agarkar

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को सुपर-8 मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल का टिकट ले लिया है। इससे पहले वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में थी और रन-रेट में भी भारत से काफी आगे चल रही थी, लेकिन क्वार्टरफाइनल में कैरेबियाई टीम को मात देकर सूर्याकुमार यादव एंड कंपनी ने अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया। भारत को अपना सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड से खेलना है जिसके लिए अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने अभी से टीम तैयार कर ली है, जो इंग्लैंड से 'लगान' वसूलेगी, लेकिन इस बार मिस्ट्री स्पिनर लगान मूवी के कचरा नहीं बल्कि वरुण चक्रवर्ती होंगे।

Ajit Agarkar का क्या प्लान होगा इंग्लैंड के खिलाफ

Ajit Agarkar

भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए खतरनाक स्ट्रैटेजी बनाई है, जिससे भारत की जीत काफी आसान होने वाली है। पाँच मार्च को होने वाले सेमीफाइनल में भारतीय टीम अपनी पुरानी प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी जिसमें किसी खिलाड़ी के बदलाव होने की संभावना नज़र नहीं आ रही है।

अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के मुताबिक टीम में कोई बदलाव नहीं होगा। अभिषेक शर्मा को हटाया जा सकता है लेकिन इसकी संभावना कम है, क्योंकि टीम मैनेजमेंट अब नहीं चाहेगी कि आखिरी वक्त में टीम में कोई बदलाव करे। भारत इस वक्त अंग्रेजों से क्रिकेट मैदान में लगान वसूलने के लिए तैयार है।

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल बारिश से धुला, तो कौन होगा फाइनलिस्ट, पूरा समीकरण समझिए

Ajit Agarkar इस खिलाड़ी पर खेल सकते हैं दांव

भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी में लगातार दोनों साइड से खिलाड़ी नहीं चल पा रहे; कभी अभिषेक शर्मा चलते हैं तो कभी संजू सैमसन। भारतीय टीम चाहेगी कि सेमीफाइनल में दोनों ओपनर्स का बल्ला चले और वे टीम के लिए योगदान देकर जाएँ। वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की शानदार पारी ने भारतीय टीम को हार के मुँह से निकाला था, इसे सदियों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को एक आक्रामक शुरुआत दिलाई थी और अंत तक पिच पर डटे रहे।

अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) आगामी सेमीफाइनल मुकाबले में रिंकू सिंह को मौका दे सकते हैं। आपको बता दें कि रिंकू सिंह पिछले कुछ दिनों से भारी पारिवारिक समस्याओं से गुजर रहे हैं, कुछ दिनों पहले उनके पिता की मृत्यु हो गई थी जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट के बीच में घर जाना पड़ा था।

लेकिन अब सेमीफाइनल में अजीत अगरकर के दिमाग में रिंकू सिंह को अभिषेक शर्मा की जगह मौका देने का प्लान चल रहा होगा, क्योंकि पिछले मुकाबले में जिस तरह से अभिषेक ने अपना विकेट गंवाया उससे गौतम गंभीर से लेकर टीम मैनेजमेंट तक नाखुश दिखे।

सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भारत-इंग्लैंड दोनों की 15-15 सदस्यीय अपडेटेड टीम का हुआ ऐलान, इन 30 खिलाड़ियों को सुनहरा मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की जीत

एक मार्च को खेले गए मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर मैच पर कब्जा जमाया था, लेकिन अजीत अगरकर और पूरी टीम मैनेजमेंट का गला सूख गया था।

जिस तरह से वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 195 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, उससे हर किसी को एक पल के लिए हार का एहसास हो रहा था, लेकिन भारतीय बल्लेबाजी यूनिट को इस तरह के प्रेशर को झेलने का अनुभव था जिससे टीम ने इस बड़े लक्ष्य को आसानी से पार कर लिया।

टीम मैनेजमेंट को संजू सैमसन की दाद देनी पड़ेगी जो पिछले कुछ मैचों से काफी दबाव वाली स्थिति में थे, लेकिन इस महत्वपूर्ण मैच में किफायती पारी खेलकर उन्होंने खुद को साबित कर दिया। संजू की बल्लेबाजी को लेकर चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) से लेकर गौतम गंभीर तक सभी आश्वस्त थे, लेकिन संजू इसे भुनाने में असफल हो रहे थे; आखिरकार उन्होंने कर दिखाया। भारत ने इस मुकाबले को पाँच विकेट से जीत लिया।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर।

Tagged:

team india Suryakumar Yadav Ajit Agarkar T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com