IND vs NZ टी20 सीरीज के लिए अजीत अगरकर ने रातोंरात बदल डाली टीम, इन 2 खिलाड़ियों को अचानक टीम में किया शामिल

Published - 17 Jan 2026, 11:01 AM | Updated - 17 Jan 2026, 01:04 PM

IND Vs NZ

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैंच की वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद 21 जनवरी से पांच टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी। लेकिन उससे पहले टी20 स्क्वाड में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने दो बड़े बदलाव किए हैं।

वर्षों से टीम से बाहर चल रहे दो खिलाड़ियों को अचानक से टीम में शामिल किया है। यह बदलाव टी20 विश्व कप 2026 से पहले काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि स्क्वाड बदलने की अंतिम तारीख 31 जनवरी है, और उसके बाद केवल आईसीसी के निर्देश के बाद ही स्क्वाड में बदलाव संभव हो सकेगा।

IND vs NZ: टी20 स्क्वाड में हुए दो बदलाव

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज (IND vs NZ) से पहले चयनकर्ता अजीत अगरकर ने स्क्वाड में श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को स्क्वाड में मौका दिया है। श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेला था, लेकिन इसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। वहीं, रवि बिश्नोई को भी स्क्वाड (IND vs NZ) में शामिल किया गया है। उन्होंने भारत के लिए अंतिम टी20 2 फरवरी 2025 को मुंबई के वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद से उन्हें दोबारा स्क्वाड में मौका नहीं दिया गया।

इन दो खिलाड़ियों पर लटकी तलवार

भारतीय सेलेक्शन कमेटी ने ये दो बड़े बदलाव वाशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा के स्थान पर किए हैं। वाशिंगटन न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहले वनडे मैच में चोटिल हो गए थे और स्कैन में साइड स्ट्रेन की पुष्टि हो चुकी है, जिसके कारण वह पूरी टी20 सीरीज (IND vs NZ) से बाहर हो गए हैं और उनका टी20 विश्व कप खेलने पर भी खतरा मंडरा रहा है।

सुंदर की जगह रवि बिश्नोई को मौका मिला है। इसके अलावा तिलक वर्मा की जगह श्रेयस अय्यर को शुरुआती तीन मैचों के लिए स्क्वाड (IND vs NZ) में जगह मिली है। लेकिन अगर तिलक अंतिम दो मैचों से पहले फिट नहीं होते हैं तो अय्यर को स्क्वाड में बरकरार रखा जा सकता है। बता दें कि, तिलक ने 7 जनवरी को टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी करवाई थी, जब ट्रेनिंग के दौरान उन्हें शरीर के निचले हिस्से में अचानक से दर्द शुरू हो गया था।

ऋतुराज गायकवाड vs यशस्वी जायसवाल: ओपनिंग में कौन देता है टीम को तेज़ शुरुआत? जानें टी20 में किसके आंकड़ें हैं बेहतर

शानदार हैं दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज (IND vs NZ) में मौका मिलने वाले श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई के आंकड़े बेहद कमाल के हैं। श्रेयस ने भारत के लिए 51 टी20आई मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 136.12 के स्ट्राइक रेट से 1104 रन बनाए हैं। इस दौरान अय्यर ने 8 अर्धशतक ठोके हैं। माना जा रहा है कि अय्यर को सीरीज में नंबर चार पर बैटिंग का मौका मिल सकता है।

वहीं, रवि बिश्नोई के टी20 आंकड़े भी बेहद कमाल के हैं। उन्होंने अब तक भारत (IND vs NZ) के लिए खेले 42 टी20 मैचों में 19.37 की दमदार औसत और 15.8 के स्ट्राइक रेट से 61 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट भी केवल 7.35 का रहा है जो कि इस प्रारूप में काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि कोच गौतम गंभीर रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में अवसर देते हैं या फिर नहीं।

भारत की अपडेटेड T20I टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन T20I), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बदल सकती है टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को अजित अगरकर अब करेंगे बाहर

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

51 टी20 मैच।

61 विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com