टीम इंडिया से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे ने लिया बड़ा फैसला, अब रणजी ट्रॉफी खेलने से भी किया इनकार
Published - 17 Jan 2026, 12:48 PM | Updated - 17 Jan 2026, 01:05 PM
Table of Contents
Ajinkya Rahane: भारतीय टीम से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में नहीं खेलने का फैसला किया है। रहाणे ने अब मुंबई के लिए बचे हुए मैचों का हिस्सा नहीं होंगे।
रहाणे ने खुद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को इस बारे में जानकारी दी कि वह आगामी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं, रणजी ट्रॉफी 2025-26 के बाकी बचे मैचों की शुरुआत 22 जनवरी से होने जा रही है। जबकि मुंबई का पहला मैच हैदराबाद के साथ है। लेकिन इस बार टीम को अजिंक्य रहाणे के बिना ही मैदान पर उतरना पड़ेगा।
रहाणे ने मुंबई को किया सूचित
मुंबई के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने मुंबई क्रिकेट संघ को बताया दिया है कि वह बाकी दो मैचों में खेलने में असमर्थ रहेंगे। एमसीए के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि हम लीग मैच के दूसरे राउंड के लिए जल्द ही मुंबई के लिए टीम चुनेंगे।
हालांकि, शेष दो मैचों में अजिंक्य रहाणे हिस्सा नहीं लेंगे और इस बारे में उन्होंने पहले ही मुंबई क्रिकेट संघ को बता दिया है। हालांकि, रहाणे ने ये फैसला किन कारणों के चलते लिया है उसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मगर रहाणे का रणजी ट्रॉफी 2025-26 के मैचों से बाहर होने के कारण मुंबई के लिए बड़ी परेशान बन सकती है।
Big News: Massive blow for Mumbai as experienced batter withdraws from rest of Ranji Trophy 2025-26#RanjiTrophy #Mumbaihttps://t.co/rGjwERdNg0
— Sports Tak (@sports_tak) January 17, 2026
कप्तानी से Ajinkya Rahane दे चुके हैं इस्तीफा
अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत से पहले ही मुंबई की कप्तानी से इस्तीफा सौंप दिया था। रहाणे ने ये फैसला इसलिए लिया था ताकि एक नए कप्तान को तैयार किया जा सके। हालांकि, रहाणे ने ये भी कहा था कि वह आगामी मैचों में एक खिलाड़ी के तौर पर खेलना जारी रखेंगे।
रहाणे के कप्तानी से हटने के बाद शार्दुल ठाकुर को मुंबई का नया कप्तान नियुक्त किया गया था। बता दें कि, 37 साल के रहाणे (Ajinkya Rahane) घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका टीम में नहीं होगा, मुंबई के लिए एक बड़ी परेशानी बन सकता है, क्योंकि रहाणे की गैरमौजूदगी में टीम को अनुभव की कमी से जूझना पड़ सकता है।
नहीं मिल रहा भारतीय टीम में मौका
अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद फिलहाल नहीं छोड़ी है और यही कारण है कि वह लगातार घरेलू क्रिकेट में खेलते नजर आ रहे हैं, ताकि वह अपने प्रदर्शन के दम पर वह टीम इंडिया में दोबारा अपना स्थान हासिल कर सके। रहाणे ने भारत के लिए अंतिम मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2023 में खेला था, जिसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया।
बता दें कि, रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 38.46 की औसत के साथ 5077 रन बनाए हैं। वहीं, वह 90 वनडे में 2962 रन और 20 टी20 इंटरनेशनल में 375 रन बना चुके हैं। बता दें कि, रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी में भारत ने साल 2021 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा किया था, जब टीम में कोई बड़ा खिलाड़ी मौजूद नहीं था।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर