अजिंक्य रहाणे ने चुनी ऑल टाइम इलेवन, सचिन-कोहली जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों को नहीं दी जगह

Published - 12 Feb 2026, 01:31 PM | Updated - 12 Feb 2026, 01:51 PM

Ajinkya Rahane

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेट खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) जो इंटरनेशन क्रिकेट से संन्यास तो नहीं लिया लेकिन 2023 से ही टीम से बाहर चल रहे हैं। फिलहाल वह आईपीएल में केकेआर की कप्तानी संभालते हैं और मुंबई के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट का हिस्सा हैं।

हाल ही में उन्होंने मुंबई की कप्तानी छोड़ा था जिससे वो पूर्ण रूप से बल्लेबाजी पर फोकस कर सके। हाल ही में अजिंक्य रहाणे ने क्रिकबज से बात करते हुए ऑल टाइम राइट हैंडर्स प्लेइंग 11 बनाया है, जानिए इस टीम में किसे-किसे शामिल किया है।

Ajinkya Rahane की प्लेइंग 11 में रोहित-बटलर शामिल

Rohit Buttler

अजिंक्या रहाणे (Ajinkya Rahane) ने अपनी प्लेइंग इलेवन की शुरुआत के लिए टी20 क्रिकेट के दो सबसे खतरनाक ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और जोस बटलर को चुना है। रोहित शर्मा की कप्तानी और छक्के मारने की क्षमता किसी से छिपी नहीं है वहीं बटलर की आक्रामकता टीम को तेज शुरुआत देने के लिए जानी जाती है।

मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी रहाणे ने मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव और एबी डिविलियर्स के कंधों पर रखी है। गौरतलब है कि सूर्या फिलहाल भारतीय टीम के कप्तान भी हैं। ये दोनों खिलाड़ी मैदान के किसी भी कोने में शॉट खेलने की काबिलियत रखते हैं, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने के लिए काफी है।

हालांकि इस टीम में भारत के दो महान बल्लेबाज सचीन तेंदूलकर और विराट कोहली का शामिल ना होना कहीं ना कहीं चौंकाने वाली बात है।

वैभव सूर्यवंशी के पिता ने बेटे के सामने रख दी ये ख़ास शर्त, बोले 'मैं अपने बेटे को तब तक क्रिकेटर नहीं मानूंगा....'

बतौर कप्तान धोनी पर अब भी Ajinkya Rahane का विश्वास अडीग

कप्तानी और विकेटकीपिंग के लिए अजिंक्या रहाणे (Ajinkya Rahane) की पहली पसंद महेंद्र सिंह धोनी रहे हैं। रहाणे का मानना है कि धोनी की रणनीतिक सूझबूझ इस स्टार टीम को सही दिशा में ले जा सकती है। निचले क्रम में आक्रामकता बनाए रखने के लिए उन्होंने आंद्रे रसेल और ड्वेन ब्रावो जैसे कैरेबियाई दिग्गजों को बतौर ऑलराउंडर टीम में जगह दी है।

इस बात से हम कभी इंकार नहीं कर सकते की एक वक्त वेस्टइंडीज जितना प्रभावशाली ऑलराउंडर किसी टीम के पास मौजूद नहीं थी। इस टीम में अगर किसी को मिस कर सकते हैं तो आप डैरेन सैम को जरूर कर सके हैं। खैर रसेल अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और ब्रावो अपनी चतुर स्लोअर बॉलिंग के लिए टी20 फॉर्मेट के सबसे बड़े मैच विनर माने जाते हैं। रहाणे ने इस टीम में संतुलन बनाने के लिए अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह को भी शामिल किया है।

बुमराह और मलिंगा की जोड़ी को तेज गेंदबाजी का जिम्मा

गेंदबाजी विभाग में अजिंक्या रहाणे (Ajinkya Rahane) ने अनुभव और सटीकता का बेजोड़ मिश्रण पेश किया है। उन्होंने अपनी टीम में दुनिया के दो सबसे बेहतरीन यॉर्कर स्पेशलिस्ट, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह को रखा है। इन दोनों की जोड़ी डेथ ओवर्स में किसी भी बल्लेबाज के लिए काल साबित हो सकती है।

स्पिन विभाग की जिम्मा उन्होंने युजवेंद्र चहल के हाथों में दी है, जो टी20 क्रिकेट में विकेट चटकाने की अपनी कला के लिए प्रसिद्ध हैं। हालांकि, कोहली और सचिन जैसे दिग्गजों को बाहर रखना हैरान करने वाला फैसला है लेकिन रहाणे की यह टीम टी20 के लिहाज से काफी संतुलित नजर आती है।

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की ऑल-टाइम टी20 राइट हैंडर्स XI: रोहित शर्मा, जोस बटलर, सूर्यकुमार यादव, एबी डिविलियर्स, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

टीम इंडिया को लगा एक और झटका, ईशान किशन हुए चोटिल, अब नामीबिया के खिलाफ होंगे मैच से बाहर

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com