अजिंक्य रहाणे कप्तान तो ये खिलाड़ी बना KKR का उपकप्तान, शाहरुख़ खान का हैं लाडला

Published - 19 Mar 2026, 09:02 AM | Updated - 19 Mar 2026, 09:08 AM

KKR

KKR यानी कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी रणनीतियों का खुलासा कर दिया है। टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर अनुभवी अजिंक्य रहाणे पर भरोसा जताते हुए उन्हें कप्तानी की कमान सौंपी है। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा टीम के उपकप्तान को लेकर हो रही है। केकेआर ने अपने सबसे भरोसेमंद मैच फिनिशर और किंग खान के चहेते खिलाड़ी को आधिकारिक तौर पर उपकप्तान नियुक्त किया है।

अजिंक्य रहाणे पर KKR ने जताया भरोसा

Ajinkya Rahane

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के लिए अजिंक्य रहाणे को कप्तान बरकरार रखकर सबको चौंका दिया है। हालांकि 2025 में टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर रही थी,

लेकिन नए कोच अभिषेक नायर और टीम मैनेजमेंट का मानना है कि रहाणे का रणनीतिक समझ टीम को दोबारा पटरी पर ला सकती है। रहाणे न केवल मध्यक्रम में मजबूत भूमिका निभाएंगे, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में भी काम करेंगे।

केकेआर को उम्मीद है कि रहाणे अपनी कप्तानी में टीम को वह चौथा खिताब दिला पाएंगे, जिसका इंतज़ार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। हालांकि रहाणे पिछले साल बल्लेबाजी में लगभग ठीक-ठाक प्रदर्शन किए थे।

IPL 2026 में नहीं बोला इन 4 खिलाड़ियों का बल्ला, तो टीम इंडिया से भी हो जाएंगे बाहर, फिर कभी नहीं मिलेगी जगह

रिंकू सिंह बने KKR के उपकप्तान

रिंकू सिंह केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि KKR की भावनाओं का प्रतीक बन चुके हैं। 2018 से टीम के साथ जुड़े रिंकू ने अपने दम पर कई नामुमकिन मैच जिताए हैं।

उनकी मेहनत और सादगी ने न केवल प्रशंसकों बल्कि मालिक शाहरुख़ खान का दिल भी जीता है। IPL 2026 में उन्हें उपकप्तान बनाना इस बात का संकेत है कि फ्रेंचाइजी उन्हें भविष्य के कप्तान के रूप में देख रही है।

रिंकू की नई भूमिका उनके करियर का सबसे बड़ा पड़ाव है, जहाँ उन्हें अब मैदान पर रणनीतिक फैसले लेने में भी रहाणे का हाथ बटाना होगा। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे रिंकू का आत्मविश्वास इस समय सातवें आसमान पर है।

इसके सात ही KKR फैंस रिंकू सिंह का वो पांच छक्के वाला ओवर कभी नहीं भूलेगी जिसमें यश दयाल को एक ओवर में पांच छक्के लगाए थे।

IPL 2026 में नहीं बोला इन 4 खिलाड़ियों का बल्ला, तो टीम इंडिया से भी हो जाएंगे बाहर, फिर कभी नहीं मिलेगी जगह

KKR की नई रणनीति

इस साल KKR ने अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं। नीलामी में कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदकर उन्होंने अपनी मंशा साफ कर दी है।

इसके अलावा मथीशा पथिराना और ब्लेसिंग मुजरबानी जैसे गेंदबाजों के आने से टीम की डेथ बॉलिंग मजबूत हुई है। आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर जैसे पुराने दिग्गजों के जाने के बाद, अब टीम की बल्लेबाजी का पूरा दारोमदार रिंकू सिंह, मनीष पांडे और फिन एलेन जैसे खिलाड़ियों पर होगा।

ईडन गार्डन्स के अपने घरेलू मैदान पर केकेआर इस बार एक नई ऊर्जा और संतुलित टीम के साथ विरोधी टीमों को चुनौती देने के लिए तैयार खड़ी है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी और रिंकू सिंह की उपकप्तानी का यह मेल KKR के लिए एक नया सवेरा साबित हो सकता है।

जहाँ रहाणे के पास वर्षों का अनुभव है, वहीं रिंकू के पास वह सोच है जो टी20 क्रिकेट की मांग है। 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले पहले मैच से ही यह साफ हो जाएगा कि केकेआर की यह नई जोड़ी मैदान पर क्या कमाल करती है।

इससे पहले केकेआर तीन पर ट्रॉफी जीत चुकी है जिसमें दो बार गौतम गंभीर की अगुआई में तो वहीं एक बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह कारनामा करने में सफल हुई थी।

Tagged:

ajinkya rahane Rinku Singh kkr IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

रिंकू सिंह
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com