अजिंक्य रहाणे के बल्ले ने प्रैक्टिस सेशन में उगली आग, 20 गेंदों में ठोक दिया तूफ़ानी अर्धशतक
Published - 24 Mar 2026, 03:03 PM | Updated - 24 Mar 2026, 03:08 PM
Table of Contents
Ajinkya Rahane: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम कमर कस चुकी है। खिलाड़ी नेट्स में जमकर पसीना बना रहे हैं तो टीम मैनेजमेंट प्लेयर्स को मैच का अनुभव करवाने के लिए इंट्रा-स्क्वाड मुकाबले करवा रही है।
इसी में सोमवार (23 मार्च) को अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की गोल्डन नाइट्स और मनीष पांडे की कप्तानी वाली पर्पल नाइट्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में अजिंक्य रहाणे ने बल्ले से आग उगलते हुए 20 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक ठोक दिया। आईपीएल शुरू होने से पहले रहाणे के रौंद्र रूप ने केकेआर प्रशंसकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ा दी है।
रहाणे ने बनाए 58 रन
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली गोल्डन नाइट्स मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। टीम की शुरुआत कप्तान रहाणे और न्यूजीलैंड ओपनर फिन एलन ने की थी। दोनों ने टीम को तेज शुरू दिलाई। लेकिन एलन 15 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हो गए। मगर कप्तान रहाणे पर्पल नाइट्स के गेंदबाजों की क्लास लगाना जारी रखा।
इस मैच में रहाणे (Ajinkya Rahane) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 25 गेंदों पर 58 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर वापस पवेलियन लौट गए। वहीं, कप्तान रहाणे की इस पारी ने साबित कर दिया है कि वह आईपीएल 2026 के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Ajinkya Rahane and KKR management made a blunder last year by not changing his position from No.3 to opening but this time he gonna smash 500 run for KKR as opener 🚀🔥
— कट्टर KKR समर्थक 🦁🇮🇳 ™ (@KKRWeRule) March 23, 2026
You can save this tweet!! pic.twitter.com/hBFdZ7DkHv
IPL में ओपनिंग करेंगे Ajinkya Rahane
गोल्डन नाइट्स के लिए इंट्रा-स्क्वाड मैच खेलते हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे थे। ऐसे में माना जा रहा है इस बात टीम मैनेजमेंट अपनी रणनीति में बदलाव करके अजिंक्य रहाणे से पारी की शुरुआत करवा सकता है।
बता दें कि, पिछले सीजन रहाणे (Ajinkya Rahane) ने अधिकांश मैच नंबर तीन पर खेले थे, जिसमें उन्होंने 12 पारियों में 147.72 के शानदार स्ट्राइक रेट से 390 रन बनाए थे, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे।
नाइट राइडर्स के लिए वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। लेकिन इस बार अगर उन्हें सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौका दिया जाता है तो फिर केकेआर खिताब जीतने की दौड़ में शामिल हो सकती है।
IPL 2026 के लिए हुई इन 5 खिलाड़ियों की सप्राइज एंट्री, रातों-रात मिली टीम में जगह
इन खिलाड़ियों ने भी दिखाया फॉर्म
कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के अलावा ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन ने भी अर्धशतक लगाया था। जबकि रमनदीप सिंह ने 16 गेंदों पर तेज तर्रार 42 रन की तूफानी पारी खेली। अंगकृष रघुवंशी ने 17 गेंदों पर 23 रन बनाए तो रिंकू सिंह ने 8 गेंदों पर 24 रन जड़ अपना फॉर्म साबित किया।
जबकि टिम सीफर्ट ने 42 और राहुल त्रिपाठी ने बल्ले से 43 रन बनाए। जबकि रचिन रवींद्र को दो बार मौके मिलने के बावजूद वह बड़ा कमाल नहीं दिखा सके। केकेआर की गेंदबाजी की बात करें तो उमरान मलिक ने 3 ओवर में 44 रन खर्च किए तो एक भी विकेट उमरान के हाथ नहीं लगा।
वहीं, ब्लसिंग मुजारबानी ने चार ओवर में 41 रन देकर 1 सफलता प्राप्त की। जबकि कार्तिक त्यागी ने तीन बल्लेबाजों का शिकार किया। माना जा रहा है कि इस बार केकेआर खेमा कार्तिक त्यागी पर दांव लगा सकता है।
RCB पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, जोश हेजलवुड के बाद ये खूंखार गेंदबाज हुआ टीम से बाहर
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर