एडेन मार्कराम vs सूर्यकुमार यादव: दोनों में से कौन बेहतर कप्तान? जानें किसने दिलाई अपनी टीम को अधिक जीत
Published - 19 Feb 2026, 08:30 PM | Updated - 19 Feb 2026, 08:36 PM
Table of Contents
टी20 विश्व कप 2026 के रोमांच अब सुपर-8 में पहुंच चुका है। सुपर-8 में भारत का पहला मुकाबला साउथ अफ्रिका से होने है लेकिन उससे पहले जानते हैं दोनों देशों में से किस देश का कप्तान आगे है।
दोनों ही खिलाड़ी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कप्तानी के मोर्चे पर इनकी रणनीतियां और आंकड़े काफी दिलचस्प हैं। जहां 'सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपनी कप्तानी में जीत का कीर्तिमान स्थापित किया है, वहीं मार्करम दक्षिण अफ्रीका की चोकर्स की छवि को बदलने के लिए जी-जान लगा रहे हैं।
जीत प्रतिशत दर में Suryakumar Yadav उपर

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कप्तानी के मामले में वह कर दिखाया है जो एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए थे। नीदरलैंड्स के खिलाफ हालिया जीत के बाद, सूर्या टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं।
आंकड़ों की बात करें तो सूर्या का जीत प्रतिशत 80.85 प्रतिश्त से अधिक हो गया है, जिसने रोहित शर्मा के 80.65 प्रतिश्त के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। सूर्या (Suryakumar Yadav) की कप्तानी की सबसे बड़ी खूबी उनका लीड फ्रॉम द फ्रंट रवैया है और अक्सर अपने आपको बतौर लीडर पेस भी कर चुके हैं।
इसी विश्व कप में अमेरिका के खिलाफ संकट के समय उन्होंने 84 रनों की नाबाद कप्तानी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। वे मैदान पर शांत रहते हैं लेकिन गेंदबाजों के रोटेशन और फील्डिंग सजाने में काफी आक्रामक नजर आते हैं।
अभिषेक-सुंदर ड्रॉप, संजू-अक्षर की वापसी, अफ्रीका के खिलाफ कुछ ऐसी भारत की प्लेइंग इलेवन
एडेन मार्कराम प्रोटीयाज की छवी बदल रहे
दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम एक ऐसे कप्तान के रूप में उभरे हैं जिन्होंने टीम में गजब का आत्मविश्वास भरा है। मार्करम के नेतृत्व में प्रोटियाज टीम ने ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए सुपर-8 में जगह बनाई है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया मुकाबले में मार्करम ने महज 44 गेंदों में नाबाद 86 रनों की तूफानी पारी खेलकर न केवल मैच जिताया, बल्कि टी20 विश्व कप इतिहास में किसी कप्तान द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर के मामले में सूर्यकुमार यादव को भी पीछे छोड़ दिया।
मार्करम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने पिछले एक साल में कई कठिन सीरीज जीती हैं। बतौर कप्तान उन्होंने टीम के संतुलन को बनाए रखने में कामयाब हुए और युवा गेंदबाजों पर अटूट भरोसा जताया है।
आंकड़ों में Suryakumar Yadav और मार्कराम में कौन आगे?
अगर दोनों के कप्तानी रिकॉर्ड की तुलना करें, तो आंकड़े फिलहाल सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के पक्ष में झुके नजर आते हैं। जहां सूर्यकुमार यादव की जीत प्रतिश्त 80 से उपर है वहीं मार्कराम थोड़े नीचे नजर आते हैं।
सूर्या (Suryakumar Yadav) के पास जीत की जीत की कंसिस्टेंसी है, जबकि मार्करम के पास आईसीसी टूर्नामेंट्स में बड़े मैच जीतने का जज्बा है। सूर्या ने जहां भारत को द्विपक्षीय सीरीज में बादशाह बनाया है, वहीं मार्करम अपनी टीम को वर्ल्ड कप ट्रॉफी के करीब ले जा रहे हैं।
आगामी 22 फरवरी को दोनों टीम के कप्तान आमने-सामने होंगे और देखना दिलचस्प होगा क्या साउथ अफ्रिका के कप्तान डिफेंडिंग चैंपियन से अपने फाइनल की हार का बदला लेने में कामयाब होते हैं या नहीं।
आक्रमक अप्रोच के साथ टीम इंडिया क्यों नहीं कर रही बल्लेबाजी? शिवम दुबे ने जवाब देकर मचाई सनसनी
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर