टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड पर गिरा मुसीबतों का पहाड़, स्टार खिलाड़ी दर्दनाक हादसे में चोटिल, हुआ लहूलुहान
Published - 06 Feb 2026, 11:57 AM | Updated - 06 Feb 2026, 12:08 PM
Table of Contents
T20 World Cup की शुरुआत होने में एक दिन बचा है और इसी दौरान इंग्लैंड का ये ऑलराउंडर घायल हो गया। इस घटना के बाद इंग्लैंड क्रिकेट फैंस का दिल टूट गया। टीम के सबसे बड़े मैच विनर बुरी तरह चोटिल हो गये। इस दिग्गज ऑलराउंडर पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया उनके साथ हुए दर्दनाक हादसे ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बुरी तरह पर प्रभावित किया है। उनकी तस्वीर को देखकर दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक हैरान हैं। आइए जानती है आखिर कैसे चोट लगी।
T20 World Cup से पहले हुआ हादसा

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स T20 World Cup से पहले गंभीर रूप से घायल हो गये। इंग्लैंड ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के साथ यह हादसा नेट प्रैक्टिस के दौरान हुआ। हैरान करने वाली बात यह है कि स्टोक्स उस वक्त बल्लेबाजी नहीं कर रहे थे, बल्कि नेट्स के पास खड़े थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार गेंद उनके चेहरे पर आकर लगी। गेंद की गति इतना तेज़ थी कि स्टोक्स का चेहरा तुरंत सूज गया और उनकी दाईं आंख पूरी तरह काली पड़ गई।
स्टोक्स ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी इस भयावह चोट की तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके चेहरे पर चोट के गहरे निशान हैं। स्टोक्स के पोस्ट के अनुसार उनके नाक में व्हाइट कॉटन जैसा कुछ लगा हुआ देखा जा सकता है। उन्होंने मजाकिया लहजे में लिखा कि आपको क्रिकेट बॉल की हालत देखनी चाहिए, लेकिन चोट की गंभीरता को देखकर फैंस काफी परेशान हैं।
यह हादसा T20 World Cup के आयोजन के ठीक पहले हुआ है, जिसने टीम की तैयारियों पर मानसिक रूप से गहरा असर डाला है। हालांकि स्टोक्स टी20 अंतरराष्ट्रीय से ब्रेक पर थे, लेकिन टीम के मुख्य खिलाड़ी का इस तरह चोटिल होना चिंता का विषय है।
बेन स्टोक्स घायल! नेट्स में बॉल लगने से बिगड़ा नाक नक्शा, सूजी हुई आँखों की तस्वीरें वायरल
T20 World Cup में इंग्लैंड को पेश करना होगा दबदबा
इंग्लैंड की टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। हाल ही में एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 4-1 से मिली करारी हार के बाद बेन स्टोक्स की कप्तानी और कोच ब्रेंडन मैकुलम की स्ट्रेटजी पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में T20 World Cup से ठीक पहले स्टोक्स का इस तरह चोटिल होना टीम के मनोबल के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
हालांकि स्टोक्स ने पहले ही इस साल के विश्व कप से खुद को बाहर रखा था ताकि वह अपनी फिटनेस और टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान दे सकें, लेकिन उनकी मौजूदगी हमेशा टीम के लिए प्रेरणादायक रही है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) वर्तमान में टीम के प्रदर्शन की समीक्षा कर रहा है।
स्टोक्स ने 2022 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेली थी, और उनकी कमी टीम को हमेशा खलती है। अब इस चोट के बाद उनका रिकवरी समय कितना होगा, यह देखना बाकी है। इंग्लैंड के लिए आने वाले कुछ महीने काफी चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं, क्योंकि उन्हें न केवल विश्व कप में अपनी वर्चस्व बचानी है बल्कि घरेलू सीजन की भी तैयारी करनी है।
T20 World Cup में इंग्लैंड की क्या है योजना ?
बेन स्टोक्स ने भले ही T20 World Cup से दूरी बनाई हो लेकिन उनकी नजरें अप्रैल में शुरू होने वाले घरेलू सीजन और उसके बाद न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज पर टिकी हैं। वह डरहम के लिए खेलकर अपनी फॉर्म को वापस पाना चाहते थे, लेकिन इस चोट ने फिलहाल उनकी योजनाओं पर ब्रेक लगा दिया है। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार स्टोक्स को कुछ हफ्तों के आराम की जरूरत पड़ सकती है।
दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम कल से यानी सात फ़रवरी से शुरू हो रही विश्व कप के लिए पूरी तरह तैयार है। इस साल होने वाली T20 World Cup में इंग्लैंड टीम का जिम्मा युवा खिलाड़ी हैरी ब्रुक के हाथ में है। इस साल इंग्लैंड युवा फौज के साथ मैदान में उतरने को पूरी तरह तैयार है। आगे देखना होगा कि T20 World Cup में इंग्लैंड 2022 के प्रदर्शन को दोहरा पति है या नहीं।
IND vs USA, Live Streaming: कब और कहाँ होगा मैच का लाइव टेलीकास्ट, जानें कितने बजे से होगा शुरू
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर