भारत-अफ्रीका सीरीज से पहले क्रिकेट जगत में पसरा मातम, कैच लेने की चक्कर में इस श्रीलंकाई क्रिकेटर की मौत
Published - 11 Nov 2025, 10:06 AM | Updated - 11 Nov 2025, 01:02 PM
Table of Contents
Sri Lanka Cricketer: भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच द्विपक्षीय सीरीज शुरू होने में बेहद कम समय शेष है, लेकिन उससे पहले क्रिकेट जगत में मातम पसर चुका है। मैदान पर कैच लेने के चक्कर में एक श्रीलंकाई क्रिकेटर (Sri Lanka Cricketer) की मौत हो गई है, जिससे पूरा क्रिकेट जगत सदमें में है।
खिलाड़ी की मौत की खबर ने न सिर्फ श्रीलंकाई प्रशंसकों को हैरान कर दिया है, बल्कि भारतीय प्रशंसक भी इस खबर से चकित रह गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कहा घटी ये दिल दहला देने वाली घटना।
IND vs SA: आपस में टकरा गए दो खिलाड़ी
यह घटना उस समय घटी जब श्रीलंका के मिनुवांगोडा के अलुथेपोला क्षेत्र में एक क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। मैच के दौरान मैदान पर भारी संख्या में प्रशंसक मैच का लुफ्त उठाने पहुंचे थे, लेकिन शायद उन्हें भी कहा मालूम था कि उनकी मैच देखने की खुशी कुछ मिनट बाद ही मातम में बदल जाएगी।
दरअसल, यहां पर दो खिलाड़ी कैच पकड़ने की कोशिश में आपस में टकरा गए और आनन फानन में खिलाड़ी (Sri Lanka Cricketer) को अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया।
जांच में जुटी पुलिस
क्रिकेट के मैदान पर मौत की जानकारी मिलते ही तुरंत मिनुवांगोडा की पुलिस हरकत में आई और खिलाड़ी (Sri Lanka Cricketer) की मौत की गुत्थी को सुलझाने में लग गई है। दरअसल, पलुगाहवेला के कटुवालेगामा निवासी इहलागे धनुष्का देविंदा परेरा के रूप में की गई है। 41 वर्षींय परेरा क्रिकेट के काफी बड़े प्रशंसक थे और वह अकसर अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जाया करते थे।
लेकिन शायद उन्हें भी कहा मालूम था कि यह मैच उनकी जिंदगी का आखिरी मैच हो सकता है। मैच के दौरान एक कैच पकड़ने के चक्कर में परेरा अपने अन्य साथी खिलाड़ी (Sri Lanka Cricketer) से टकरा गए। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान परेरा ने 41 साल की उम्र में दम तोड़ दिया।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
हालांकि, यह पहला मामला नहीं है, जब किसी खिलाड़ी ने मैदान पर दम तोड़ा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के 17 वर्षींय बल्लेबाज की नेट्स में अभ्यास के दौरान मौत हो गई थी। खिलाड़ी का नाम बेन ऑस्टिन था और उनका सपना ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करना था, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत ने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में बेन अकसर बल्लेबाजी अभ्यास करने जाया करते थे, लेकिन नेट्स में एक तेज गेंद उनकी गर्दन में आकर लगी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। बेन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था और इस घटना ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया, बल्कि पूरे विश्व क्रिकेट को चौंका दिया था। इस घटना के सामने आने के बाद युवा खिलाड़ियों की सुरक्षा पर भी कई तरह के सवाल उठने लगे थे।
IND vs SAकोलकाता टेस्ट के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, कोहली जैसी फिटनेस रखने वाले 4 खिलाड़ी शामिल
Tagged:
IND VS SA india vs south africa Sri Lanka Sri Lanka Cricketer Ihalage Dhanushka Devinda Pereraऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर