टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया इंग्लैंड से खेलने का फैसला, अब वहीं से बनाएगा अपना क्रिकेट करियर

Published - 11 Jan 2026, 11:05 AM | Updated - 11 Jan 2026, 01:09 PM

England

England: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के द्वारा आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि अब ये खिलाड़ी वहीं पर अपना करियर बनाने पर विचार कर रहा है।

बता दें कि, इस खिलाड़ी को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के लिए के लिए स्क्वाड में भी शामिल नहीं किया गया है, जिसके कारण उन्हें इंग्लैंड (England) में मौके तलाशने पड़ रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये खिलाड़ी जो कि अब इंग्लैंड जाने पर विचार कर रहा है।

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया England से खेलने का फैसला

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान के धाकड़ खिलाड़ी ने इंग्लैंड (England) से खेलने का फैसला किया है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 33 वर्षींय तेज गेंदबाज मोहम्मद अली हैं। अली ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में मौके नहीं मिल रहे हैं, जिसके कारण अब उन्होंने इंग्लैंड (England) के लिए क्रिकेट खेलने का फैसला किया है।

हालांकि, मोहम्मद अली इंग्लैंड (England) के लिए इंटरनेशनल नहीं, बल्कि वहां की काउंटी क्रिकेट टीम नॉटिंघमशायर क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। नॉटिंघमशायर और मोहम्मद अली ने एक डील साइन कर ली है, जिसके तहत अब वह वहां पर अगस्त से शुरू होने वाले वे रोथसे काउंटी चैंपियनशिप और मेट्रो बैंक वनडे कप खेलते नजर आएंगे।

अली ने जताई खुशी

नॉटिंघमशायर क्रिकेट क्लब से जुड़ने के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अली ने खुशी जताते हुए कहा कि ‘’वह हमेशा से ही काउंटी क्रिकेट खेलना चाहते थे और इंग्लिश परिस्थितियों का अनुभव लेना चाहते थे।’’ अली ने कहा कि ‘’ट्रेंट ब्रिज दुनियाभर में एक प्रसिद्ध क्रिकेट मैदान है, इसलिए वह वहां पर खेलने के लिए बेहद उत्सुक हैं और अपने प्रदर्शन से नॉटिंघमशायर को जीत दिलाने के लिए काफी बेताब है।’’

वहीं, नॉटिंघमशायर के सहायक प्रमुख कोच पॉल फ्रैंक्स ने कहा ‘’जब मैंने पाकिस्तान में मोहम्मद अली को कोचिंग दी थी, तब उनके चरित्र और व्यक्तित्व ने मुझ पर गहरा प्रभाव डाला था। यही कारण है कि वह तब से हमारी नजरों में बने हुए हैं, और मैंने दूर से ही उनके साथ एक मजबूत रिश्ता बनाए रखा है।"

लाइव मैच के दौरान मैदान पर गिरा ये रणजी खिलाड़ी, ड्रेसिंग रूम में पहुंचाते ही हो गया निधन

मोहम्मद अली का करियर

मोहम्मद अली ने पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 1 दिसंबर 2022 को इंग्लैंड (England) के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट से की थी। हालांकि, मोहम्मद अली लाल गेंद के सबसे पुराने प्रारूप में खेले 4 मैचों की 7 पारियों में सिर्फ 6 विकेट लेने में सफल रहे थे। अली ने पाकिस्तान के लिए आखिरी टेस्ट मैच 30 अगस्त 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जिसके बाद से वह बाहर हैं।

हालांकि, 29 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें वनडे डेब्यू करने का मौका मिला और 16 मार्च 2025 को उन्हें कीवियों के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में पदार्पण करवाया गया। लेकिन सीरीज से वापस लौटने के बाद उन्हें फिर एक बार ड्रॉप कर दिया गया। बता दें कि, अली ने वनडे और टी20 में केवल 1-1 विकेट लिया है। जबकि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वह 222 बल्लेबाजों का शिकार कर चुके हैं।

BBL में डेविड वॉर्नर और एडम गिलक्रिस्ट ने उड़ाया बाबर आजम का मजाक, सरेआम की नकली कोहली की बेइज्जती

Tagged:

County Championship ENGLAND T20 World Cup 2026 nottinghamshire Mohammad Ali
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

4 टेस्ट मैच।

एक-एक विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com