उम्र नहीं दे रही साथ, टी20 वर्ल्ड कप के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं ये 3 बड़े नाम

Published - 22 Feb 2026, 05:44 PM | Updated - 22 Feb 2026, 05:59 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: क्रिकेट की दुनिया में करियर बनाने के लिए एक खिलाड़ी बहुत मेहनत करता है. लेकिन उनकी जिंदगी में ऐसा भी पल आता है, जब उनका शरीर पहले की तरह साथ नहीं देता है. इसके चलते उन्हें मजबूरन संन्यास लेना पड़ता है. टी20 फॉर्मेट में कमजोर फिटनेस जल्दी दिखाई देने लगती है. क्योंकि 20 ओवर के क्रिकेट में खिलाड़ियों को चुस्ती-फुर्ती दिखानी होती है.

लेकिन बढ़ती उम्र की वजह से हड्डियां जवाब देने लगती है. वहीं, अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) के बीच में ऐसी चर्चा हो रही है कि तीन दिग्गज खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं. चलिए तो जानते हैं इन प्लेयर्स के बारे में......

यह 3 खिलाड़ी लेंगे T20 World Cup के बाद संन्यास

1. डेविड मिलर (36 साल)

 T20 World Cup

दक्षिण अफ्रीका के मशहूर बल्लेबाज़ डेविड मिलकर को दुनिया के खतरनाक फिनिशरों में गिना जाता है. उन्होंने अपने बल्ले से कई मुश्किल मैचों में दम दिखाया है. 'किलर मिलर' के नाम से पहचाने जाने वाले खिलाड़ी को अफ्रीका की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है. मिलर को मुश्किल मैचों में टीम को जीत दिलाना बखूबी आता है. लेकिन उनकी बढ़ती उम्र मैनेजमेंट के लिए टेंशन बन गई है. जो कि उनके खेल को भी प्रभावित कर रही है.

टी20 क्रिकेट का खेल रफ्तार पर निर्भर है. जिस कारण अब मिलकर टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक 136 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 140.9 के स्ट्राइक रेट के साथ 2713 रन बनाए हैं.

2. मोहम्मद नबी ( 41 साल)

अफगानिस्तान क्रिकेट के प्रमुख ऑलराउंडर्स में से एक मोहम्मद नबी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बाद टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं. वह एक दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं, जो कि टीम में संतुलन पैदा करते हैं. उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में उस वक्त अपना योगदान दिया दब टीम अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की कोशिश कर रही थी.

लेकिन 41 साल के होने के बाद उनका शरीरी साथ नहीं दे रहा है. टी20 क्रिकेट में नबी की रफ्तार पर ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है. माना जा रहा है कि वह T20 World Cup के बाद क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं. मोहम्मद नबी ने भारत के लिए 152 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 3028 रन भी जोड़े. जबकि गेंद से उन्होंने 105 विकेट भी चटकाए.

IPL ड्रीम XI में इतिहास का तड़का! साई सुदर्शन ने पुराने खिलाड़ियों से मिलकर चुनी टीम, कपिल देव कप्तान

3. जॉनसन चार्ल्स (37 साल)

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज टीम को शुरूआती स्टार्ट देने में कामयाब रहे हैं. उन्होंने अपनी पावर हिटिंग बैटिंग से विरोधी खेमे में हलचल मचाई है. हालांकि, बढ़ती उम्र की वजह से वह पहले की तरह अपना प्रभाव नहीं डाल पा रहे हैं. अब युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह मिल रही है. ऐसे में चार्ल्स के लिए टीम में बने रहना मुश्किल हो गया है.

पिछले कुछ वक्त से वेस्टइंडीज टीम में उनका स्तर गिरता जा रहा है. अब माना जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) के बाद जॉनसन चार्ल्स संन्यास का फैसला ले सकते हैं. उन्होंने अब तक टी20 फॉर्मेट में 69 मैचों में 1525 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 129.01 रहा.

टीम इंडिया के 5 क्रिकेटर जिन्होंने तलाक के बाद फिर से बसाया घर, दूसरी शादी करने में नहीं लगाई जरा भी देरी

Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

36 साल

3028 रन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com