टी20 वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी को ना चुनकर अगरकर ने कर दी बड़ी गलती, अब पक्का खलेगी टीम को इसकी कमी

Published - 21 Dec 2025, 11:53 AM | Updated - 21 Dec 2025, 12:00 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: 7 फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है। 20 दिसंबर को मुंबई स्थित मुख्य कार्यालय में बीसीसीआई सचिव ने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया। लेकिन चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने एक खिलाड़ी को नहीं चुनकर सबसे बड़ी गलती कर दी है।

पूरे विश्व कप (T20 World Cup) में भारत को इस खिलाड़ी की कमी खल सकती है, क्योंकि इस खिलाड़ी की मौजदूगी से टीम इंडिया का खिताब लगभग पक्का हो जाता। लेकिन इसके नहीं होने से भारत को थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

बिना कसूर किया T20 World Cup से बाहर!

आगामी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से बिना कसूर विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जितेश की जगह चयनकर्ताओं ने ईशान किशन पर भरोसा जताया है। हालांकि, मुंबई में आयोजित पत्रकार वार्ता में जब मुख्य चयनकर्ता से जितेश को लेकर सवाल पूछा गया तो वह इससे बचते नजर आए।

लेकिन अंत में उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि जितेश को बाहर करना उनकी काबिलियत पर सवाल नहीं, बल्कि यह पूरी तरह से टीम के कॉम्बिनेशन से जुड़ा फैसला है। हालांकि, चौंकाने वाली बात यह भी है कि अचानक से ही जितेश को पहले स्क्वाड में शामिल किया गया और फिर उन्हें बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया।

रन बनाने के बावजूद किया बाहर

जितेश शर्मा भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 स्क्वाड में वापसी का मौका मिला था। जबकि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई पिछली सीरीज का भी हिस्सा थे। उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ सभी मैच खेले थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें विश्व कप (T20 World Cup) स्क्वाड से बाहर कर दिया गया।

जितेश ने पहले मैच में नाबाद 10 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में उनके बल्ले से 27 रन निकले थे। जबकि तीसरे मैच में उन्हें बैटिंग का मौका नहीं मिला तो चौथा मैच धुंध के कारण रद्द करना पड़ा। पांचवें मैच में भी उन्हें एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला। यानी जितेश शर्मा को उतने बल्लेबाजी के अवसर नहीं मिले, जिसकी उम्मीद थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें विश्व कप (T20 World Cup) टीम से बाहर कर दिया गया।

शुभमन गिल के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, टी20 वर्ल्ड कप में होगी वाइल्डकार्ड एंट्री...

T20 World Cup में खल सकती है जितेश की कमी!

भारतीय टीम को आगामी टी20 विश्व कप 2026 में जितेश शर्मा की कमी खल सकती है। दरअसल, जितेश टीम इंडिया में मिडिल क्रम में बल्लेबाजी करते हैं और वहां पर आकर वह बड़े-बड़े हिट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं। जितेश न सिर्फ स्पिनर्स को शानदार तरीके से खेलते हैं, बल्कि फास्ट बॉलिंग के खिलाफ भी आक्रामक रवैया अपनाते हैं।

लेकिन विश्व कप में जितेश की कमी के कारण भारत ये मिस कर सकता है। साथ ही जितेश एक शानदार विकेटकीपर भी हैं जो न सिर्फ स्पिन ट्रैक पिचों में शानदार विकेटकीपिंग करते हैं, बल्कि फास्ट बॉलिंग के खिलाफ भी विकेट के पीछे काफी मुस्तैद रहते हैं और यही चीज भारत को विश्व कप (T20 World Cup) में काफी मिस करने वाली है, क्योंकि टूर्नामेंट के अधिकांश मैच भारतीय पिचों में खेले जाएंगे, जहां एक अनुभवी विकेटकीपर की जरूरत होती है।

टी20 वर्ल्ड कप के साथ न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए भी टीम इंडिया DONE, गिल(कप्तान), रोहित, कोहली, ईशान, सिराज....

Tagged:

team india Ajit Agarkar jitesh sharma T20 World Cup
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com