वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से सफर करने पहुंचा टीम इंडिया का ये स्टार क्रिकेटर, लेकिन TC समेत फैंस तक ने नहीं पहचाना

Published - 11 Mar 2026, 02:15 PM | Updated - 11 Mar 2026, 02:19 PM

Team India

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया (Team India) की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। जहां एक ओर खिलाड़ी लग्जरी कारों और प्राइवेट जेट्स में नजर आ रहे हैं, वहीं भारतीय टीम का एक ऐसा स्टार खिलाड़ी भी है जिसने सादगी की मिसाल पेश की। फाइनल जीतने के कुछ ही घंटों बाद यह खिलाड़ी फ्लाइट न मिलने के कारण आम जनता की तरह ट्रेन से सफर करने निकल पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि पूरे रास्ते किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई।

Team India का खिलाड़ी ने चुना रेल का रास्ता

Shivam

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को धूल चटाने के बाद भारतीय टीम (Team India) ने खिताब पर कब्जा जमाया। इस जीत के हीरो रहे स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे को तुरंत अपने घर मुंबई पहुंचना था।

हालांकि, जीत के बाद अहमदाबाद में भारी भीड़ और फ्लाइट्स की अनुपलब्धता के चलते उन्हें हवाई टिकट नहीं मिल सका। ऐसे में शिवम दुबे ने बिना किसी तामझाम के ट्रेन से जाने का फैसला किया।

उन्होंने अपनी पत्नी अंजुम खान और एक दोस्त के साथ 3rd एसी कोच में टिकट बुक किया और सादगी से सफर शुरू किया। हालांकि वह इस दौरान घबराए हुए भी थे की उन्हें कोई पहचान ना ले।

ओलंपिक 2028 के लिए भारत के कप्तान का नाम 2 साल पहले ही आया सामने, ये खिलाड़ी के पास रहेगी जिम्मेदारी

भेष बदलकर किया सफर, TC भी खाए गच्चा

टीम इंडिया (Team India) के स्टार शिवम दुबे जानते थे कि अगर फैंस ने उन्हें पहचान लिया, तो ट्रेन में भारी भीड़ जुट सकती है। इससे बचने के लिए उन्होंने एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगाया,

सिर पर टोपी पहनी और खुद को रेलवे के मोटे भूरे कंबल में पूरी तरह ढक लिया। वे अपनी ऊपर वाली बर्थ पर जाकर सो गए। सफर के दौरान जब टिकट चेकर (TC) आया, तो उसने दुबे की पत्नी से पूछा कि क्या यह कोई क्रिकेटर है?

लेकिन उनकी पत्नी अंजुम खान ने चालाकी से जवाब दिया, नहीं, वह यहां कहां से आएंगे? और TC बिना पहचाने आगे बढ़ गया। इस रिपोर्ट का खुलासा खुद शिवम दूबे ने इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार से बात करते हुए किया था जिसके बाद वह चर्चा में आ गए।

IPL 2026 के लिए RCB की पूरी टीम का हुआ ऐलान, पाटीदार(कप्तान), कोहली, टिम डेविड, हेजलवुड, बैथल, साल्ट....

सादगी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल

टीम इंडिया (Team India) के इस धाकड़ बल्लेबाज की सादगी देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। जिस खिलाड़ी ने फाइनल में विस्फोटक बल्लेबाजी कर भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया

वह जीत के कुछ ही देर बाद एक आम यात्री की तरह 3rd एसी में सो रहा था। मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर उतरते समय सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने पुलिस एस्कॉर्ट की मदद ली,

तब जाकर लोगों को पता चला कि उनके साथ टीम इंडिया (Team India) का वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी सफर कर रहा था। शिवम दुबे का यह अंदाज बताता है कि स्टारडम के बावजूद वे जमीन से जुड़े हुए हैं।

Tagged:

team india Shivam Dube T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com