3 डक के बाद Shubman Gill ने अभिषेक को भेजा था ये खास मैसेज, उन्ही की सलाह से फिर फाइनल में ठोकी थी तूफानी फिफ्टी
Published - 22 Mar 2026, 08:43 AM | Updated - 22 Mar 2026, 09:08 AM
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा के लिए टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी था। टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद वह काफी दबाव में थे। ऐसे कठिन समय में टीम के उनके पुराने साथी और करीबी दोस्त शुभमन गिल (Shubman Gill) उनके लिए मददगार साबित हुए। अभिषेक ने हाल ही में खुलासा किया कि जब वह मानसिक रूप से टूट चुके थे, तब गिल के एक छोटे से मैसेज और उनके बल्ले ने उनकी किस्मत बदल दी, जिससे उन्होंने फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेली।
लगातार तीन डक के बाद Shubman Gill को किया याद

टी20 विश्व कप 2026 में अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश था और वह लगातार तीन मैचों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। इस खराब दौर में अभिषेक ने खुद पहल की और शुभमन गिल (Shubman Gill) को मैसेज किया।
बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स के दौरान इस मजेदार लेकिन इमोशनल किस्से का जिक्र करते हुए अभिषेक ने बताया कि मैंने 3 डक के बाद शुभमन को मैसेज किया और उससे उसका बल्ला मांगा। मैंने मजाक में कहा कि भाई अपना बैट दे दे, इससे पहले कि मेरे नाम कोई और शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ जाए।
Shubman Gill का वो जादुई मैसेज
अभिषेक के इस मैसेज पर शुभमन गिल (Shubman Gill) ने जो जवाब दिया, उसने इस युवा बल्लेबाज का खोया हुआ आत्मविश्वास वापस लौटा दिया। गिल ने ज्यादा कुछ नहीं कहा, बस तीन शब्द लिखे तू कर लेगा।
शुभमन को अभिषेक की काबिलियत पर पूरा भरोसा था। शुभमन ने अवॉर्ड शो में चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज को भला मैं क्या सलाह दे सकता हूँ? लेकिन सच यह है कि अभिषेक हमेशा मेरे ही बल्ले से खेलता है और रन बनाता है।
इन दोनों कि दोस्ती को देख कर लग रहा था मानों ये पंजाबी मुंडे आपसे में कुछ नहीं छिपाते, एक दूसरे के लिए हमेशा मौजूद रहते हो। आपको बता दें ये दोनों खिलाड़ी युवराज सिंह के कोचींग में भारतीय टीम का सफर तय किया है।
गिल के बल्ले फाइनल में मचाया कोहराम
शुभमन गिल (Shubman Gill) के भरोसे और उनके दिए हुए बल्ले का असर न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए खिताबी मुकाबले फाइनल में साफ देखने को मिला। फाइनल जैसे बड़े मंच पर अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली।
उन्होंने संजू सैमसन के साथ मिलकर भारत को एक मजबूत शुरुआत दी, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के विशाल अंतर से हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। गिल की वह छोटी सी सलाह और उनका बल्ला अभिषेक के लिए लकी चार्म साबित हुआ।
जब Presenter ने शुबमन से पूछा कि क्या उन्होंने T20I WC से पहले अभिषेक शर्मा को कोई सलाह दी थी-
— ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) March 21, 2026
गिल - दुनिया के नंबर 1 टी20ई बल्लेबाज को कौन सलाह देगा 😭😭
अभिषेक - मैंने ही मैसेज किया था गिल को 3 डक के बाद के मुझे बैट देदे, इसे पहले कोई और रिकॉर्ड बन जाए 😂 उसने कहा कि तू कर… pic.twitter.com/sS1I35UIfW
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर