टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद सामने आया भारत के परमानेंट T20 कप्तान का नाम, अब अगले 2 साल ये खिलाड़ी के पास जिम्मेदारी
Published - 10 Mar 2026, 11:34 AM | Updated - 10 Mar 2026, 11:38 AM
Table of Contents
T20 World Cup: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया के अगले परमानेंट कप्तान का नाम सामने आ गया है, जो कि अगले दो साल तक टी20 प्रारूप में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाला है। हालांकि, में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप (T20 World Cup) का खिताब जीता था।
35 वर्षींय सूर्या बतौर कप्तान ये उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी थे, क्योंकि उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ही ये कारनामा करने में सफल रहे थे। लेकिन अब अगले दो साल टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा चलिए आपको बताते हैं।
T20 World Cup: अगले 2 साल ये खिलाड़ी के पास जिम्मेदारी
भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में हाल ही में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) का खिताब जीता है। ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी दो साल तक सूर्या के पास टी20 टीम की कप्तानी रह सकती है।
बता दें कि, सूर्या ने जब से टी20 प्रारूप में टीम इंडिया की कप्तानी संभाली है, तब से भारत ने एक भी श्रृंखला नहीं गंवाई है, जबकि वनडे और टेस्ट प्रारूप में बाकी कप्तानों के अंडर इसके उलट रहा है। ऐसे में बीसीसीआई भी सूर्या को कप्तानी में बने रहने दे सकती है।
सूर्या की नजर ओलंपिक 2028 पर
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) जीतने के बाद कहा था कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक 2028 और टी20 विश्व कप 2028 खेलना है। जहां ओलंपिक 2028 की मेजबानी अमेरिका के पास रहने वाली है तो टी20 विश्व कप 2028 को होस्ट करने की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से करने वाले हैं।
जबकि टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) जीतने के बाद कप्तान सूर्या ने खुद खुलासा किया था कि वह ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना चाहते हैं और उसी साल टी20 विश्व कप (T20 World Cup) का आयोजन भी होना है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय चयन समिति सूर्या की इस ख्वाहिश को पूरा करती है या फिर नहीं।
अमेरिका-ईरान लड़ाई का असर क्रिकेट में भी पड़ा, रद्द की गई इन 2 बड़े देशों की सीरीज
कप्तानी में सूर्या का आंकड़े
सूर्यकुमार यादव को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup) के बाद टीम इंडिया का फुल टाइम टी20 कप्तान बनाया गया था। इसके बाद से अब तक वह 52 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें 42 मैच भारत ने जीते हैं तो सिर्फ 8 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि दो मैच ऐसे रहे हैं, जिनका नतीजा नहीं निकला है।
सूर्या की अगुवाई में भारत ने 80.77 प्रतिशत मैच जीते हैं, जो कि सर्वाधिक है। जबकि रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने 62 टी20 मैच खेले थे, जिसमें 50 मैच भारत ने जीते और 12 मैच हारे थे।
उनकी कप्तानी में भारत का जीत प्रतिशत 80.65 का रहा है। बता दें कि, सूर्या के कप्तान बनने के बाद से भारत ने एक भी सीरीज या टूर्नामेंट नहीं गंवाया है, जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि चयन समिति सूर्या को आगामी दो साल तक कप्तान बने रहने देती है या फिर रोहित की तरह कप्तानी से हटा देती है।
भारत को वर्ल्ड कप में दिलाई जीत, अब टीम इंडिया के हेड कोच ने श्रीलंका के कोचिंग पद के लिए की 'हां'
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर