टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब सीधे इस देश से खेलेगा भारत, 3 ODI और एक टेस्ट मैच की होगी सीरीज
Published - 01 Mar 2026, 11:17 AM | Updated - 01 Mar 2026, 11:24 AM
Table of Contents
भारतीय टीम आज यानी एक मार्च को सुपर-8 का अपना तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेलेगी जिसमें भारत को हर हाल में जीतना होगा, नहीं तो टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के बाद भारतीय टीम की नजरें टी20 फॉर्मेट को छोड़कर वनडे और टेस्ट पर होंगी। आगामी 2027 वनडे विश्व कप को देखते हुए भारत इस देश के साथ तीन ओडीआई और एक टेस्ट मैच खेलेगा।
T20 World Cup के बाद भारत बनाम अफगानिस्तान

भारतीय टीम का सारा ध्यान फिलहाल टी20 विश्व कप (T20 World Cup) जीतने पर होगा, जिसमें सबसे अहम मुकाबला आज का होना है। टीम इंडिया अभी से भविष्य का प्लान तैयार करने में जुट चुकी है।
आगामी भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज भारत में 15 जून 2026 से 5 जुलाई 2026 तक आयोजित होनी है, जिसकी तैयारी में बीसीसीआई अभी से जुट गई है। यह मैच आईसीसी के एफटीपी (FTP) के अंतर्गत आता है, जिसका मतलब भविष्य भ्रमण कार्यक्रम होता है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच इस मुकाबले को आगे की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 और वनडे विश्व कप 2027 के सुपर लीग का हिस्सा बताया जा रहा है। इन मैचों के द्वारा सभी टीमों की रैंकिंग तय होगी। फिलहाल आज टी20 वर्ल्ड कप के निर्णायक मुकाबले में कौन बाजी मारता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
तीन ODI और एक टेस्ट मैच
भारत टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के बाद अफगानिस्तान के साथ तीन वनडे और एक टेस्ट मैच खेलेगा। इन मैचों की फिक्स डेट फिलहाल तय नहीं हुई है, लेकिन बीसीसीआई वेन्यू और तारीख जल्द तय करने वाला है कि किस-किस दिन कौन सा मैच खेला जाएगा।
आपको बता दें कि इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले में अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। अफगानिस्तान की टीम पहले से काफी मजबूत हुई है, जिसका असर आगामी सीरीज में देखने को मिल सकता है। हालांकि, भारत ओडीआई में पिछले कुछ सालों में थोड़ा कमजोर पड़ा है जिसका फायदा अफगानिस्तान उठा सकती है, लेकिन यह आसान नहीं होगा।
टी20 वर्ल्ड कप के बीच इस खबर ने टीम से बाहर खिलाड़ियों को एक नई ऊर्जा प्रदान की है, जिससे उन्होंने अपनी तैयारी वापस शुरू कर दी है। आपको बता दें कि भारत ने अफगानिस्तान से अब तक केवल एक टेस्ट मुकाबला 2018 में खेला है जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी, उसके बाद से यह पहला मुकाबला होगा।
T20 World Cup में आज वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत
भारतीय टीम का अगला मुकाबला आज वेस्टइंडीज के खिलाफ होना है, जिसको लेकर टीम की तैयारी जोरों पर है। यह मैच दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' जैसा होने वाला है। साउथ अफ्रीका से हार के बाद वेस्टइंडीज टीम के लिए राह थोड़ी कठिन हो गई है।
वेस्टइंडीज पहला मैच जीतने के बाद पॉइंट्स टेबल में अच्छे रन-रेट के साथ दूसरे स्थान पर थी, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम की रन-रेट तीन से सीधा एक के आसपास पहुँच गई, जिसका फायदा सीधा भारत को मिला। अगर वेस्टइंडीज दूसरा मुकाबला जीतने में सफल होती, तो भारत को बाकी दोनों मैच अच्छे रन-रेट के साथ जीतने पड़ते।
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में अब ग्रुप-1 के पॉइंट्स टेबल का समीकरण बिल्कुल साफ दिख रहा है, जिसमें रन-रेट का मसला लगभग खत्म हो चुका है। टीम इंडिया के मैच में रन-रेट देखने की स्थिति सिर्फ बारिश की वजह से ही आ सकती है, लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डन्स का मौसम बिल्कुल साफ दिख रहा है और अब सेमीफाइनल की राह सिर्फ हार और जीत से ही तय हो सकती है।
Tagged:
team india afganistan cricket team T20 World Cupऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर