टी20 वर्ल्ड कप के बाद ओलंपिक पर अब भारत की नजर, अमेरिका रवाना होंगे ये 15 खिलाड़ी, सूर्या(कप्तान), अक्षर, हार्दिक, बुमराह....

Published - 10 Mar 2026, 11:30 AM | Updated - 10 Mar 2026, 11:33 AM

T20 World Cup

T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के खिताब पर कब्जा कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले में टीम इंडिया ने 96 रन से धमाकेदार जीत (T20 World Cup) हासिल की।

अब इस टूर्नामेंट के बाद इंडिया का अगला लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना होगा, जिसके लिए 15 खिलाड़ियों के नाम सामने आ चुके हैं। चयनकर्ता इन्हीं 15 खिलाड़ियों को अमेरिका में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए रवाना करेंगे, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे तो अक्षर, हार्दिक और बुमराह भी स्क्वाड में नजर आ रहे हैं।

T20 World Cup के बाद सूर्या बन सकते हैं ओलंपिक में कप्तान

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में शानदार कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार यादव पर चयनकर्ता साल 2028 में होने वाले एलए ओलंपिक तक भरोसा कर सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ओलंपिक में टीम इंडिया का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव के कंधों पर होगा, जिसकी कप्तानी में भारत ने अभी तक एक भी टी20 श्रृंखला नहीं गंवाई है।

साथ ही एशिया कप 2025 और टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) जैसे दो बड़े टूर्नामेंट भी कप्तान सूर्या अपने नाम कर सकते हैं। ऐसे में वह ओलंपिक में कप्तानी करने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि, ओलंपिक 2028 तक सूर्यकुमार यादव की उम्र एक बड़ा फैक्टर बन सकती है, क्योंकि इस समय वह 35 साल के हैं और टूर्नामेंट के समय उनकी उम्र 38 साल के आस-पास होगी।

अक्षर, हार्दिक, बुमराह....

टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह ने काफी कमाल का प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट में बुमराह संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज थे। जबकि हार्दिक ने भी बल्ले और गेंद से अपना जलवा बिखेरा था।

वहीं, विश्व कप में उप कप्तानी संभाल रहे अक्षर पटेल ने भी बैटिंग, बॉलिंग के साथ-साथ फील्डिंग में भी शानदार सहयोग किया था। यही कारण है कि चयन समिति इन तीनों खिलाड़ियों को अमेरिका के लिए रवाना कर सकती है। बता दें कि, अगर ओलंपिक तक ये तीनों खिलाड़ी इंजरी फ्री रहते हैं तो इनका चयन शत प्रतिशत माना जा रहा है।

संजू सैमसन बनाम शाहिबजादा फरहान: कौन था टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बेस्ट ओपनर? जानिए क्या कहते हैं आंकड़ें

कहां होगा ओलंपिक का आयोजन?

ओलंपिक 2028 का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजेलिस में किया जाएगा। इसकी शुरुआत 14 जुलाई से होगी, जो कि 30 जुलाई 2028 तक चलेगा। बता दें कि, 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है, क्योंकि आखिरी बार 1900 में क्रिकेट खेला गया था।

उस दौर में सिर्फ ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीमों ने ओलंपिक में हिस्सा लिया था, जिसमें ग्रेट ब्रिटेन ने स्वर्ण पदक जीता था। अब 128 साल बाद टी20 फॉर्मेट में क्रिकेट की वापसी ओलंपिक में होने जा रही है, जिसमें विश्व की सिर्फ 6 टीमों को दुनिया के सबसे बड़े खेलों के महाकुंभ में खेलने का मौका मिलेगा। इसमें भारत का नाम पक्का माना जा रहा है।

टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

अमेरिका-ईरान लड़ाई का असर क्रिकेट में भी पड़ा, रद्द की गई इन 2 बड़े देशों की सीरीज

Tagged:

team india Suryakumar Yadav T20 World Cup LA Olympic 2028
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

321 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com