USA के खिलाफ मैच के बाद इन 2 खिलाड़ियों पर फूटा कोच गंभीर का गुस्सा, अब नहीं मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह
Published - 08 Feb 2026, 12:46 PM | Updated - 08 Feb 2026, 12:58 PM
Table of Contents
Gautam Gambhir: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे इस आईसीसी टूर्नामेंट के पहले दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए, जिसमें भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका का मुकाबला भी शामिल रहा। भारत बनाम यूएसए मैच को सूर्या एंड कंपनी ने 29 रन से अपने नाम किया।
लेकिन इस मैच में जीत के बावजूद कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का गुस्सा इन दो खिलाड़ियों पर यकीनन फूटा होगा, जिसके बाद इनको प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना भी बेहद मुश्किल लग रहा है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये दो खिलाड़ी, जिनको अंतिम एकदश से किया जा सकता है बाहर।
Gautam Gambhir कर सकते हैं रिंकू सिंह को बाहर
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने रिंकू सिंह पर पूरा भरोसा जताया था कि मुश्किल परिस्थितियों में रिंकू भारत के लिए संकटमोचक का कार्य करेंगे। लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ मुश्किल स्थिति में वह 14 गेंदों पर केवल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
टीम प्रबंधन ने यूएसए के खिलाफ रिंकू सिंह को छठे स्थान पर भेजा था, लेकिन मोहम्मद मोहसिन की गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने के प्रयास में वह लॉन्ग ऑन पर खड़े मिलिंद कुमार को आसान कैच थमा बैठे। बता दें कि, जब रिंकू सिंह आउट हुए, उस समय भारत का स्कोर 11.4 ओवर में 72 रन पर पांच विकेट था।
शिवम दुबे का भी कट सकता है पत्ता
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे का प्रदर्शन भी अमेरिका के खिलाफ बेहद शर्मनाक रहा था। दुबे को वैन शाल्कविक ने पहली गेंद पर ही गोल्डन डक का शिकार बनाया था। जबकि कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) उन्हें प्रमोशन देते हुए पांचवें नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा था।
बता दें कि, इस मैच में शिवम से कोच गंभीर (Gautam Gambhir) और भारतीय प्रशंसकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह इस उम्मीद पर बिल्कुल भी खरे नहीं उतर सके। शिवम जब आउट हुए उस समय भारत का स्कोर 46 रन पर 4 विकेट हो चुका था और यहां से भारतीय टीम पर हार के बादल मंडराने लगे थे। यहां से लग रहा था कि यूएसए के सामने भारतीय पारी जल्दी ढेर हो जाएगी।
नामीबिया के खिलाफ हो सकती है दोनों की छुट्टी
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में भारतीय टीम ने 29 रन की जीत जरूर दर्ज की, लेकिन रिंकू सिंह और शिवम दुबे की गैरजिम्मेदाराना बल्लेबाजी के कारण एक समय भारतीय टीम मुश्किलों में पहुंच चुकी है।
ऐसे में माना जा रहा है कि 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में जहां रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है तो शिवम दुबे के स्थान पर वाशिंगटन सुंदर की वापसी हो सकती है। माना जा रहा है कि सुंदर 12 फरवरी से पहले फिट होकर मैदान पर वापसी कर सकते हैं।
रणजी खेलने लायक नहीं हैं ये खिलाड़ी, Gautam Gambhir का लाडला होने के चलते खेल गया USA के खिलाफ मैच
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर