टी20 वर्ल्ड कप में अफ्रीका से हार के बाद बोर्ड ने उठाया बड़ा कदम, कप्तान बर्खास्त!

Published - 26 Feb 2026, 04:38 PM | Updated - 26 Feb 2026, 04:50 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका के बाद क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है। क्रिकेट बोर्ड अपने कप्तान को बर्खास्त करने पर विचार कर रहा है। अफ्रीका के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था, जिसके बाद क्रिकेट बोर्ड ने यह बड़ा कदम उठाया है।

माना जा रहा है कि चयनकर्ता अब दूसरे खिलाड़ी भरोसा जता सकते हैं। जबकि पुराने कप्तान को हमेशा-हमेशा के लिए उनके पद से हटाया जा सकता है। बता दें कि, इस समय टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के सुपर-8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका ने पहले भारत को पटखनी दी थी, जिसके बाद भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है।

T20 World Cup: इस खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी

टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के ग्रुप स्टेज मुकाबले में साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। इस मैच में प्रशंसकों को दो-दो सुपर ओवर देखने को मिले थे। लेकिन अंत में साउथ अफ्रीका दूसरे सुपर ओवर में बाजी मार लेती है और यही कारण था कि अफगानिस्तान को सुपर-8 की दौड़ से बाहर होना पड़ा।

चौंकाने वाली बात ये है कि अंतिम ओवर तक अफगानिस्तान ड्राइविंग सीट पर नजर आ रही थी, अंतिम ओवरों में प्रोटियाज ने शानदार रन आउट करके पूरी बाजी को पलट दिया। बता दें कि, इस हार के बाद माना जा रहा है कि अफगानिस्तान के युवा कप्तान राशिद खान की नौकरी जा सकती है।

अफगानिस्तान कर रहा है विचार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राशिद खान को टी20 कप्तानी से हटा सकती है। इसपर क्रिकेट बोर्ड विचार कर रहा है।

जबकि एसीबी सूत्रों ने दावा किया है कि शीर्ष स्तर पर इस बारे में चर्चा शुरू हो चुकी है और जल्द ही इसपर फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि, अफगानिस्तान के पूर्व हेड जोनाथन ट्रॉट के जाने के बाद उनकी जगह वेस्टइंडीज के रिचर्ड पायबस को मुख्य कोच का पद सौंपा गया है।

सिकंदर रजा के बेटे से पूछा गया फेवरेट क्रिकेटर का नेम? झट से मुंह पर आया इस भारतीय बल्लेबाज का नाम

ये खिलाड़ी कप्तानी की दौड़ में शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को कप्तानी को लेकर काबुल बुलाया गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अंदुरूनी सूत्र ने बताया कि अफगानिस्तान चयन समिति ने राशिद की सफलता के बावजूद उन्हें टी20 इंटरनेशनल कप्तानी से हटाने का दबाव बनाया है।

इब्राहिम जादरान का प्रदर्शन बल्ले से काफी शानदार रहा था। यही कारण है कि उनको टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। हालांकि, राशिद की कप्तानी में भी अफगानिस्तान का प्रदर्शन काफी अच्छा था, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में टीम को पहले न्यूजीलैंड और फिर साउथ अफ्रीका के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

रणजी ट्रॉफी फाइनल में फ्लॉप हुए केएल राहुल, मात्र इतने रन का स्कोर बनाकर चलते बने पवेलियन

Tagged:

rashid khan T20 World Cup Ibrahim Zadran Afghanistan vs South Africa
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

24 वर्ष।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com