RJ महवेश से अलग होने के बाद चहल को मिला नया प्यार, शेफाली बग्गा संग डेटिंग का VIDEO वायरल

Published - 25 Jan 2026, 04:52 PM | Updated - 25 Jan 2026, 05:05 PM

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है मुंबई में उनकी एक सार्वजनिक मौजूदगी, जहां उन्हें शेफाली बग्गा के साथ देखा गया।

डिनर इवेंट से बाहर निकलते हुए दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद फैन पेजों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर डेटिंग को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

वीडियो में दोनों को साथ देखा गया, हालांकि बाद में वे अलग-अलग दिशाओं में जाते नजर आए। इसके बावजूद, इस छोटी-सी झलक ने लोगों की जिज्ञासा को और बढ़ा दिया है।

मुंबई डिनर आउटिंग ने बढ़ाई हलचल

वायरल फुटेज में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) काली शर्ट और नीली जींस में नजर आए, जबकि शेफाली बग्गा ने ब्लैक ड्रेस कैरी की हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों एक डिनर इवेंट में शामिल हुए थे, जिसके बाद बाहर निकलते वक्त उन्हें कैमरों ने कैद कर लिया।

यह वीडियो कुछ ही समय में फैन पेजों पर शेयर होने लगा और देखते ही देखते ट्रेंड करने लगा। दिलचस्प बात यह रही कि न तो चहल और न ही शेफाली ने इस मुलाकात को लेकर कोई पोस्ट या बयान जारी किया, लेकिन फिर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे अलग-अलग नजरिए से देखना शुरू कर दिया।

शेफाली बग्गा की पहचान और पॉपुलैरिटी

शेफाली बग्गा को व्यापक पहचान बिग बॉस 13 से मिली थी, जहां उनकी बेबाक राय और मजबूत व्यक्तित्व ने उन्हें चर्चा में रखा। शो के बाद से वह लगातार सोशल मीडिया और इवेंट्स में एक्टिव रही हैं।

उनकी फैन फॉलोइंग पहले से ही मजबूत है, ऐसे में किसी बड़े क्रिकेटर के साथ नाम जुड़ना स्वाभाविक रूप से सुर्खियां बटोरता है। इस वायरल वीडियो के बाद शेफाली भी चर्चा के केंद्र में आ गई हैं, हालांकि उन्होंने भी इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है।

RJ महवेश से जुड़ी पुरानी अटकलें

शेफाली बग्गा के साथ यह आउटिंग ऐसे समय पर सामने आई है, जब चहल (Yuzvendra Chahal) का नाम हाल ही में RJ महवेश के साथ जोड़ा जा रहा था। दोनों को कई बार साथ देखा गया था और सोशल मीडिया पर उनके आपसी इंटरैक्शन ने भी अफवाहों को हवा दी थी।

बाद में यह भी नोटिस किया गया कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसे फैंस ने रिश्ते में बदलाव के संकेत के तौर पर देखा। हालांकि, चहल ने पहले ही एक पॉडकास्ट में इन अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए साफ कहा था कि उनके बीच कुछ भी रोमांटिक नहीं है।

तलाक के बाद Yuzvendra Chahal की पर्सनल लाइफ पर नजर

चहल की निजी जिंदगी में लोगों की दिलचस्पी 2025 में धनश्री वर्मा से तलाक के बाद और बढ़ गई थी। तलाक के बाद से चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी हद तक प्राइवेट रखा है, लेकिन हर सार्वजनिक मौजूदगी नए कयासों को जन्म दे देती है।

अब शेफाली बग्गा के साथ वायरल वीडियो ने एक बार फिर लोगों का ध्यान उनकी निजी जिंदगी की ओर खींच लिया है। फिलहाल, दोनों की तरफ से किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चाओं का सिलसिला लगातार जारी है।

ये भी पढ़े : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सभी टीमों का हुआ ऐलान, पाकिस्तान का लग रहा सबसे कमजोर तो भारत का सबसे मजबूत

Tagged:

Yuzvendra Chahal Shefali Bagga RJ Mahvash
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com