संजू-अभिषेक के बाद जसप्रीत-अक्षर बने न्यूजीलैंड के लिए काल, 256 रन के लक्ष्य से दूर रही कीवी टीम, 96 रन से भारत बना चैंपियन

Published - 08 Mar 2026, 10:27 PM | Updated - 09 Mar 2026, 01:06 PM

IND Vs NZ 4

रविवार को अहमदाबाद के मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) का आमना सामना हुआ। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हुई इस भिड़ंत में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम का दबदबा देखने को मिला।

बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया, जिसके चलते वह 96 रनों से खिताबी जीत अपने नाम दर्ज करने में सफल रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 255 रन का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में कीवी टीम (IND vs NZ) की पारी 159 रनों पर ढेर हो गई।

IND vs NZ: भारत की ताबड़तोड़ शुरुआत

Sanju Samson And Ishan Kishan

न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई टीम इंडिया का प्रदर्शन कमाल का रहा। भारत के टॉप ऑर्डर ने धुआंधार प्रदर्शन कर टीम के स्कोरबोर्ड को 250 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के लिए उनके रन बनाने के सिलसिले पर लगाम लगाना बहुत मुश्किल था। इस दौरान अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन अपना-अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाब हुई।

भारतीय टीम ने पारी की शुरुआत शानदार अंदाज़ में की और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज़ में रन बनाना शुरू कर दिया। 7.1 ओवर में रचिन रवींद्र की गेंद पर आउट हो जाने से पहले अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन के साथ 98 रनों की साझेदारी की। वह 247 के स्ट्राइक रेट से 21 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बना पाए।

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत को मिला पहले बल्लेबाजी का न्योता, ये 4 भारतीय खिलाड़ी हुए फाइनल मैच से बाहर

शतक से चूके संजू सैमसन

अभिषेक शर्मा के आउट हो जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर ईशान किशन आए, जिन्होंने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ रन बनाना शुरू कर दिए। 16वें जेम्स नीशम का शिकार बनने से पहले उनके बल्ले से 25 गेंदों में 54 रन निकले। उनकी संजू सैमसन की साथ 105 रनों की शतकीय पार्टनरशिप भी हुई और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।

इस ओवर की पहली गेंद पर जेम्स नीशम ने संजू सैमसन को पवेलीयन का रास्ता दिखाया था, जो अपना शतक पूरा करने से चूक गए। उन्होंने 46 गेंदों में 89 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा इस कीवी गेंदबाज ने कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी विकेट झटका। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में मैट हेनरी की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे और 18 रन बनाकर चलते बने।

आखिरी में तिलक वर्मा (8) और शिवम दुबे (8 गेंदों में 26 रन) की जोड़ी ने 10 गेंदों में 29 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोरबोर्ड पर 255 रन लगा दिए। न्यूजीलैंड की ओर से जेम्स नीशम ने तीन विकेट निकाली। मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने एक-एक विकेट ली।

IND vs NZ: बल्लेबाजी में ढेर हुई कीवी टीम

जवाबी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए न्यूजीलैंड टीम (IND vs NZ) की पारी का आगाज उम्मीद के मुताबिक नहीं हो सका। तीसरे ओवर में ही अक्षर पटेल ने सलामी बल्लेबाज फिन एलन (9) का विकेट झटक भारत को पहली सफलता दिलाई। वह शिवम दुबे द्वारा मिले जीवनदान का फायदा उठाने में भी नाकाम रहें।

इसी के साथ कीवी टीम के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और पावरप्ले में ही उन्होंने अपने तीन विकेट खो दिए। फिन एलन के अलावा रचीं रवींद्र (1) और ग्लेन फिलिप्स (5) सस्ते में आउट हुए। जहां एक ओर न्यूजीलैंड के विकेटों का पतन जारी था तो वहीं दूसरे छोर पर टिम सिफ़र्ट ने अर्धशतक जड़ पारी को संभालने का प्रयास किया।

जसप्रीत-अक्षर की जोड़ी ने मचाया धमाल

लेकिन टिम सिफ़र्ट को अन्य किसी खिलाड़ी का साथ नहीं मिल सका और 8.1 ओवर में वह वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए। उनका विकेट सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी के लिए काफी बड़ा साबित हुआ। अंत में मिचेल सेंटनर ने 43 रनों की जुझारू पारी खेली, जिसकी मदद से न्यूजीलैंड का स्कोर 159 तक पहुंच सका। 9 ओवर में ही न्यूजीलैंड टीम ऑलआउट हो गई। मार्क चैपमैन (3), जेम्स नीशम (8), लॉकी फर्ग्यूसन (6) और जेकब डफ़ी (3) दहाई अंक का आंकड़ा छूने में नाकाम रहे। जबकि मैट हेनरी गोल्डन डक आउट हुए।

भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल न्यूजीलैंड टीम (IND vs NZ) के लिए काल साबित हुए। इन दोनों खिलाड़ियों ने कीवी टीम पर कहर बरपाते हुए शानदार गेंदबाजी की, जिसके चलते उनके लिए 256 रन का लक्ष्य हासिल कर पाना नामुमकिन रहा। जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में महज 15 रन खर्च करते हुए 3.75 की इकॉनमी से चार विकेट झटकी। जबकि अक्षर पटेल 3 ओवर में 3 विकेट ले पाए। हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक सफलता हासिल की।

‘मैं इनके साथ बल्लेबाजी करना चाहूंगा’ ड्रीम पार्टनर के सवाल पर आयुष महात्रे का तुरंत जवाब

Tagged:

IND vs NZ team india Suryakumar Yadav abhishek sharma Sanju Samson T20 World Cup 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com