ऋषभ-तिलक-सुंदर के बाद अब टीम इंडिया का ये खिलाड़ी हुआ इंजर्ड, मैच से होना पड़ा बाहर
Published - 12 Jan 2026, 12:35 PM | Updated - 12 Jan 2026, 01:04 PM
Table of Contents
Team India: भारतीय टीम इस समय चोटिल खिलाड़ियों की समयस्या से जुझ रही है। जहां पहले तिलक वर्मा को आनन-फानन में टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी करवानी पड़ी तो शनिवार (10 जनवरी) को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए, जिसके कारण उन्हें पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा।
वहीं, पहले वनडे में वाशिंगटन सुंदर भी साइड स्ट्रेन इंजरी से जुझ रहे हैं। जबकि इन तीन खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद अब एक और खिलाड़ी इंजर्ड हो गया है। खिलाड़ी के इंजरी के कारण उन्हें अहम मुकाबले से बाहर होना पड़ा है। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी।
Team India: चौथा भारतीय खिलाड़ी हुआ इंजर्ड
ऋषभ-तिलक-सुंदर के बाद अब चौथा भारतीय खिलाड़ी (Team India) भी इंजर्ड हो गया है। हालांकि, ये प्लेयर न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज में चुने गए स्क्वाड का हिस्सा नहीं है, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में इस बल्लेबाज ने कोहराम मचा रखा है।
हम जिस धाकड़ बल्लेबाज की बात कर रहे हैं वह सरफराज खान हैं, जो चोटिल होकर क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए हैं। मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस धाकड़ बल्लेबाज ने पूरी प्रतियोगिता में अपने बल्ले से कोहराम मचाया हुआ था, लेकिन अब ये प्लेयर अहम मुकाबले से ही बाहर हो गया है।
अभ्यास के दौरान हुए चोटिल
शानदार फॉर्म में चल रहे सरफराज खान का इस तरह से बाहर होना मुंबई के लिए काफी बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि क्वार्टर फाइनल में उनका सामना कर्नाटक जैसी मजबूत टीम से हो रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सरफराज खान नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करते समय चोटिल हो गए।
जब वह नेट्स में बैटिंग कर रहे थे तो साईराज पाटिल की एक गेंद उनकी उंगली पर जा लगी, जिसके कारण वह क्वार्टर फाइनल के लिए उपलब्ध नहीं थे। उनको मैच में सलामी बल्लेबाज ईशान मूलचंदानी ने रिप्लेस किया। हालांकि, अभी तक सरफराज खान की इंजरी को लेकर ज्यादा अपडेट सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि अगर इंजरी नॉर्मल है तो वह अगले मैच में कमबैक कर सकते हैं।
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं सरफराज
मुंबई के लिए सरफराज का अहम मुकाबले से पहले बाहर होना टीम (Team India) के लिए काफी बड़ा झटका माना जा रहा है। सरफराज ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब के खिलाफ केवल 15 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक ठोका था। जबकि मैच में उन्होंने 20 गेंदों पर लाजवाब 62 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में सात चौके और पांच छक्के शामिल थे।
वहीं, लिस्ट ए में ये भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक भी है। वहीं, इस घरेलू प्रतियोगिता में सरफराज खान ने 6 मैच की पांच पारियों में 303 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 190.56 का है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सरफराज अब तक एक शतक और दो अर्धशतक इस टूर्नामेंट में ठोक चुके हैं। बता दें कि, सरफराज खान ने नवंबर 2024 के बाद भारत (Team India) के लिए एक भी मैच नहीं खेला है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर