रचिन रवींद्र के सिर फूटने के बाद पाकिस्तान ने झाड़ा अपनी गलती से पलड़ा, कीवी खिलाड़ी को ही ठहरा दिया इसका जिम्मेदार

Published - 11 Feb 2025, 11:11 AM

Rachin Ravindra

Rachin Ravindra: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच त्रिकोणीय श्रंखला के पहले वनडे मुकाबले में कीवी बल्लेबाज रचिन रवींद्र कैच लेने के प्रयास में चोटिल हो गए। रचिन खराब फ्लडलाइट्स के कारण गेंद को सही से जज करने में असफल रहे और गेंद सीधा उनके चेहरे पर जा लगी। रचिन (Rachin Ravindra) की चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर जाया गया और फिर दोबारा उन्होंने मैदान पर वापसी नहीं की।

इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में भी उनकी वापसी नहीं हुई है। वहीं, अब रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) के सिर फूटने वाले हादसे पर पाकिस्तान ने अपना पल्ला झाड़ना शुरू कर दिया है। वह इस गलती के लिए कीवी खिलाड़ी को ही उलटा जिम्मेदार ठहराने में लगा हुआ है।

फ्लड-लाइट्स ठीक, रचिन की गलती-पूर्व कप्तान
Rachin Ravindra

लाहौर के नवीनीकरण गद्दाफी स्टेडियम में रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) को लगी चोट पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट का मानना है कि इस पूरे हादसे में रचिन रवींद्र कही गलती थी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बचाव करते हुए पूर्व कप्तान ने कहा कि जब गेंद उनके पास आ रही थी तब वह गेंद का सही अंदाजा लगाने में असफल रहे और उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी। एक स्थानीय न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सलमान बट्ट ने कहा कि

''जब लोग इस बात को समझना नहीं चाहते हैं तो उन्हें समझाने का प्रयास भी नहीं करना चाहिए। यह अप्रासंगिक है। बट्ट का कहना है कि गद्दाफी स्टेडियम में नई एलईडी फ्लडलाइट्स लगाई गई हैं और यह एक दम सही हैं। बट्ट का आगे कहना था कि उसी फ्लडलाइट्स के नीचे जब 150 की स्पीड से गेंद पर वह छक्के लगा रहे थे, तब सब ठीक था, लेकिन 70 मीटर दूर खड़े रचिन (Rachin Ravindra) कैच नहीं पकड़ सके और गेंद उनको जाकर लगी तो लाइट्स खराब हो गई? बट्ट का कहना है कि वह इस गेंद को पढ़ने में असफल रहे और उनका पैर भी फिसल गया था, जिसकी वजह से गेंद उनके चेहरे पर जाकर लगी थी।''

पाकिस्तानी प्रशंसकों ने भी उठाए सवाल

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले मुकाबले के बाद प्रशंसकों ने भी गद्दाफी स्टेडियम के नवीनीकरण पर सवाल उठाए हैं। फैंस का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करने के लिए अभी भी गद्दाफी स्टेडियम पूरी तरह से तैयार नहीं है। लोगों का मानना है कि अभी इस स्टेडियम में काफी काफ बचा हुआ है।

वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि सभी स्टेडियम तैयार हो चुके हैं और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि, पाकिस्तान के यह स्टेडियम कितने तैयार हैं इसका पता 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले से हो जाएगा। हालांकि, भारत के सभी मुकाबले पाकिस्तान के बाहर दुबई में खेले जाएंगे, जबकि अन्य सात टीमें सभी मुकाबले पाकिस्तान के लाहौर, कराची और रावलपिंडी में खेलेंगी।

ये भी पढ़ें- इस वजह से यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में नहीं देखना चाहते आकाश चोपड़ा, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दिया सनसनीखेज बयान

ये भी पढ़ें- जिसे गौतम गंभीर कर रहे थे इग्नोर, उसने वापसी के लिए झोंक दी सारी ताकत, ना चाहते हुए अब देना पड़ेगा मौका

Tagged:

salman butt Pakistan Cricket Board Rachin ravindra
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com