केएल राहुल के बाद अब पंत की बारी! Sanjiv Goenka ने Rishabh Pant को लगाई जमकर डांट, VIDEO हुआ वायरल

Published - 02 Apr 2026, 09:58 AM | Updated - 02 Apr 2026, 10:48 AM

Rishabh Pant

Rishabh Pant : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पांचवा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में DC ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. वहीं, लखनऊ को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा. इस शिकस्त के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका एक बार फिर से गुस्से में नजर आए.

मैच के बाद वह कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और हेड कोच जस्टिन लैंगर के साथ गंभीर बातचीत करते हुए दिखाई दिए. इस दौरान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Rishabh Pant को संजीव गोयनका ने लगाई डांट

दिल्ली के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद संजीव गोयनका गुस्से से तिलमिलाएं हुए थे. एक तरफ जहां लखनऊ के बाकी खिलाड़ी DC के खिलाड़ियों के साथ हंसी-मजाक में लगे हुए थे.

दूसरी ओर संजीव गोयनका ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और कोच जस्टिन लैंगर के साथ गंभीर बातचीत कर रहे हैं. उन्हें देखकर ऐसा लगा रहा था कि वह हार से दुखी हैं और उन्हें समझा रहे हैं. इस दौरान पंत अपनी बात रख रहे थे. बता रहे थे कि मैच में क्या हुआ.

अब इस पूरे मामले का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से आग की तरह फैल रहा है. लोगों के जहन में वहीं पुरानी याद ताजा हो गई है. जब केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कप्तान थे, और संजीव गोयनका ने उन्हें मैदान पर ही खरी-खोटी सुनाई थी.

संजीन गोयनका ने केएल राहुल के साथ क्या किया?

Rishabh Pant

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 8 मई 2024 को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच खेली थी. लेकिन इस मुकाबले में LSG को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन मालिक संजीव गोयनका हार को नहीं पचा पाए. उन्होंने मैदान पर ही सार्वजनिक रूप में केएल राहुल को खूब डांट लगी.

वह चुपचाप खड़े बस सुनते रहे, और अपने लिए एक शब्द नहीं कहा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था. फैंस राहुल के सपोर्ट में आ गए थे, और संजीन गोयनका की खूब किरकिरी हुई थी.

KKR vs SRH Pitch Report: ईडन गार्डन्स की पिच पर किसका होगा राज? बल्लेबाज या गेंदबाज, जानिए मैच से पहले सबकुछ

LSG vs DC मैच में क्या हुआ?

दिल्ली कैपिटल्स और Rishabh Pant की लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले की बात करें तो समीर रिजवी आकर्षण का केंद्र रहे. उन्होंने LSG के मुंह से जीत छिनकर DC को जिताया. गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 142 रनों का टारगेट मिला था.

केएल राहुल ओपनिंग के लिए उतरने, लेकिन वह बिना खाता खोले ही चलते बने. निसांका भी 1 रन बनाकर आउट हो गए. फिर समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स पारी को संभाला और तूफानी बैटिंग करते हुए टीम को जीत दिलाई. दोनों के बीच 119 रनों की पार्टनरशिप हुई.

रिजवी ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 148 के स्ट्राइक रेट से 70 रन कूटे, जबकि स्टब्स ने 32 गेंदों में 39 रन का योगदान दिया. इस तरह DC ने 7.1 ओवर में ही जीत दर्ज की.

इंजरी के बाद श्रेयस अय्यर पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, भरना पडे़गा 12 लाख का जुर्माना

Tagged:

rishabh pant LSG VS DC Sanjiv Goenka IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

27 करोड़

पंत की कुल नेटवर्थ 100 करोड़ रुपये के आसपास है
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com