हर्षित राणा के बाद भारतीय फैंस का ये चहेता खिलाड़ी भी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, IPL भी कर सकता मिस
Published - 18 Feb 2026, 04:48 PM | Updated - 18 Feb 2026, 04:54 PM
Table of Contents
Harshit Rana: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से एक और खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गया है, जबकि उनका इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेलना भी काफी मुश्किल लग रहा है। इससे पहले भारतीय टीम के युवा बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित राणा (Harshit Rana) भी बाहर हो गए थे।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में हर्षित को घुटने में चोट लगी थी, जिसके बाद उनको आपतकालीन सर्जरी करवानी पड़ी थी। हालांकि, वह आईपीएल तक फिट होंगे या नहीं ये चिंता का विषय बना हुआ है, लेकिन अब इस लिस्ट में एक और खिलाड़ी का नाम शामिल हो गया है।
Harshit Rana हो गए थे चोटिल
भारत के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में हर्षित राणा (Harshit Rana) को तुरुप का इक्का माना जा रहा था, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में लगी चोट ने भारत की पूरी रणनीति पर पानी फेर दिया। हर्षित की चोट इतनी गंभीर थी कि उनको तुरंत सर्जरी करवाई पड़ी।
हालांकि, हर्षित (Harshit Rana) ने 9 फरवरी को सफल सर्जरी होने के बाद सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक तस्वीर को शेयर किया था, जिसमें वह हॉस्पिटल के बैड पर बैठे नजर आ रहे हैं और अपने अंगूठा दिखा रहे हैं। यानी वह कहना चाह रहे हैं कि उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक हो चुकी है। वहीं, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सकता है कि हर्षित (Harshit Rana) को वापसी के लिए कितना लंबा इंतजार करना होगा।
यॉर्कर किंग हुआ विश्व कप से बाहर
सुपर-8 मुकाबले से पहले श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को काफी बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज और यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर मथीशा पथिराना हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में स्टार तेज गेंदबाज पथिराना को पहले ही ओवर में लंगड़ाते हुए मैदान के बाहर जाना पड़ा था।
श्रीलंकाई पत्रकार के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पथिराना के स्कैन का इंतजार कर रहा है और उनके बाहर होने के बाद कम से कम तीन महीने तक ये खिलाड़ी क्रिकेट एक्शन से दूर रह सकता है और फिर रिहैब में भी कुछ समय बिताना पड़ सकता है।
IPL 2026 खेलने पर संशय
मथीशा पथिराना की चोट कितनी गंभीर है, इसको लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और न ही इसका बात की पुष्टि हो सकी है, कि उनको चोट से उबरने के बाद क्रिकेट एक्शन में लौटने के लिए कितना लंबा रिहैब करना होगा। अगर पथिराना समय रहते फिट नहीं होते हैं तो उनका आईपीएल 2026 में खेलना भी मुश्किल हो सकता है।
बता दें कि, पथिराना इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले हैं। उनको केकेआर ने मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये की राशि में खरीदा था, लेकिन शुरुआती कुछ मैचों में पथिराना को बाहर बैठना पड़ सकता है, जबकि हर्षित (Harshit Rana) भी केकेआर का हिस्सा हैं और उनका भी शुरुआती मैचों में बाहर बैठना अभी से तय माना जा रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप के बीच आया बड़ा झटका, इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर