हर्षित राणा के बाद टीम इंडिया को लगा एक और बड़ा झटका, बीच टूर्नामेंट से बाहर ये खिलाड़ी, वापस लौटा घर

Published - 25 Feb 2026, 01:39 PM | Updated - 25 Feb 2026, 01:44 PM

Team India

Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले ही हर्षित राणा चोटिल होकर स्क्वाड से बाहर हो गए थे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में वह इंजर्ड हो गए थे. मुकाबले के दौरान उन्होंने सिर्फ एक ओवर फेंका था. इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे. बाद में बीसीसीआई द्वारा अपडेट सामने आया कि राणा को घुटने में गंभीर चोट लगी है. जिस वजह से उनकी सर्जरी भी हुई.

हर्षित राणा के बाहर होने के बाद मोहम्मद सिराज को विश्व के स्क्वाड में शामिल किया गया था. वहीं, Team India को विश्व कप 2026 के बीच में एक और बड़ा झटका लगा है. टीम का अहम खिलाड़ी टूर्नामेंट को बीच में छोड़कर अपने घर वापिस लौट गया है.

Team India का खिलाड़ी लौटा अपने घर

Team India

दरअसल, 2026 विश्व कप के बीच में टीम इंडिया (Team India) का जो खिलाड़ी वापिस अपने घर लौट आया है, वो रिंकू सिंह हैं. उनके पिता को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू के पिता स्‍टेज 4 ल‍िवर कैंसर से जूझ रहे हैं. लिहाजा, पिता खानचंद्र सिंह की अचानक तबियत खराब होने की वजह से रिंकू सिंह आनन-फानन में अपने घर लौट आए हैं.

ऐसे में अब उनका 26 तारीख गुरूवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना मुश्किल लग रहा है. इतना ही नहीं बाकी बचे मुकाबलों में भी रिंकू सिंह का खेलना संदिग्ध है.

रिंकू सिंह का वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन

ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में सिर्फ 24 रन बनाए हैं. हालांकि, उन्हें खुद को साबित करने के भी ज्यादा मौका नहीं मिले हैं. वह नीचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं. जिस वजह से उन्हें रन बनाने का चांस नहीं मिलता है. रिंकू का वर्ल्ड कप 2026 में अब तक बेस्ट स्कोर नामीबिया के खिलाफ 11 रनों की पारी रही है.

रिंकू सिंह की जगह किसे मिलेगा टीम इंडिया में मौका?

रिंकू सिंह के बाहर होने के बाद संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. संजू ने भी कोच गौतम गंभीर की निगरानी में प्रैक्टिस स्टार्स कर दी है. लेकिन सवाल यह है कि अगर रिंकू की जगह संजू खेलते हैं, तो टीम में किस नंबर पर शामिल होंगे. क्योंकि रिंकू तो छठे या सातवे नंबर पर बैटिंग करते हैं. वहीं, संजू सलामी बल्लेबाज हैं.

उन्होंने सिर्फ Team India के लिए दो बार नंबर सात और छठे पर पारी खेली है. अब जिम्बाब्वे के खिलाफ ही मुकाबले में कोच गंभीर और सूर्या की रणनीति के बारे में पता चलेगा कि वह संजू को कौन से नंबर पर उतारते हैं.

स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़े पाकिस्तानी-इंग्लिश फैंस, हाथापाई का VIDEO हुआ वायरल

Tagged:

team india Rinku Singh icc T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

रिंकू सिंक के पिता की

संजू सैमसन को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com