हार्दिक-युजवेंद्र के बाद CSK के खिलाड़ी का हुआ तलाक, शादी के चार साल बाद अलग हुआ कपल, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

Published - 20 Feb 2026, 07:10 PM | Updated - 21 Feb 2026, 01:10 PM

Rahul Chahar

भारतीय क्रिकेट में बीते कुछ वर्षों से तलाक का सिलसिला जारी है, जो कि साल 2026 में भी देखने को मिल रहा है। पहले हार्दिक पंड्या ने अपनी पूर्व पत्नी नताशा स्तांकोविक से तलाक लिया तो भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से डिवोर्स ले लिया था।

लेकिन अब इस लिस्ट में एक और भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल हो गया है, जिसने अपनी चार साल की शादी को खत्म करने का फैसला किया है। खिलाड़ी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी, जिसके बाद फैंस भी चौंक गए हैं कि आखिर इस कपल ने अलग होने का फैसला क्यों किया है।

ये कपल भी हुआ अलग

हार्दिक पंड्या और युजवेंद्र चहल के बाद अब भारतीय टीम के युवा लेग स्पिनर राहुल चाहर (Rahul Chahar) ने भी अपनी शादी को खत्म कर दिया है। दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है, जिसकी जानकारी खुद राहुल चाहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके शेयर की थी। चाहर ने अपने पोस्ट में लिखा

‘’उन्होंने कम उम्र में शादी कर ली थी और उस वक्त तक वह अपनी अहमियत और अपने जीवन की पूरी तरह समझ भी नहीं पाए थे लेकिन इसके बाद उन्हें वो सबक सीखने को मिले, जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी।’’

इसके बाद राहुल चाहर (Rahul Chahar) ने अपनी शेयर करी पोस्ट में लिखा कि

‘’बीते 15 माह से कोर्ट के चक्कर काटने, धैर्य, लचीलेपन और सच से मिलने वाली ताकत को सीखने में बीते हैं। आज, मेरी जिंदगी का ये सबक समाप्त हो रहा है। उचित कानूनी प्रक्रिया के बाद, मामला (तलाक) निपट गया है जिसकी उन्हें काफी भारी कीमत चुकानी पड़ी है। मेरे जीवन के इस दौर को अब अंत मिल गया है। मैं इस अध्याय को गुस्से या पछतावे के साथ नहीं, बल्कि स्पष्टता के साथ बंद कर रहा हूं।’’

साल 2022 में की थी Rahul Chahar ने शादी

भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर राहुल चाहर (Rahul Chahar) ने 9 मार्च 2022 में ईशानी जौहर से गोवा में शादी की थी। इस शादी में दोनों परिवारों शामिल हुए थे। जबकि इस शादी में भारतीय टीम के ऑलराउंडर दीपक चाहर भी शामिल हुए थे और उस वक्त राहुल की ये शादी काफी चर्चाओं में रही थी।

राहुल ने जब ईशानी के साथ शादी की थी उस वक्त वह आईपीएल में अपनी पहचान बना चुके थे, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में वह जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। वहीं, जब चाहर (Rahul Chahar) ने ईशानी के साथ शादी की थी, उस वक्त वह केवल 22 साल के थे। बता दें कि, अगले महीने दोनों की शादी को चार साल पूरे होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही दोनों ने अपने रिश्ते पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

राहुल चाहर के आंकड़ों पर एक नजर

राहुल चाहर (Rahul Chahar) ने भारत के लिए 6 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में पदार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने भारत के लिए 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 7 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7.59 का था।

जबकि भारत के लिए साल 2021 में खेले एकमात्र वनडे मैच में उन्होंने 3 विकेट लिए थे। चाहर ने ये मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था। बता दें कि, राहुल चाहर (Rahul Chahar) ने 8 नवंबर 2021 को भारत की जर्सी में आखिरी बार खेलते हुए दिखे थे। वहीं, आईपीएल 2026 में राहुल चाहर चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

आकाश चोपड़ा ने चुना भारत का ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी, रोहित-कोहली-सहवाग-युवराज में से इसे चुना

Tagged:

deepak chahar Rahul Chahar CRICKET NEWS IN HINDI ishani johar
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

सात (6 टी20आई+एक वनडे)।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com