15 फरवरी के बाद इस दिन फिर होगा भारत-पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला, नोट कर ले डेट और टाइम
Published - 09 Feb 2026, 03:11 PM | Updated - 10 Feb 2026, 01:03 PM
Table of Contents
India vs Pakistan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 विश्व कप में यह 9वीं बार होगा, जब दो कट्टर प्रतिद्वंद्वी क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों ही टीमें अपना पहला मैच जीतकर आ रही हैं।
जहां भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका को 29 रन से हराया था तो पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। इसके बाद 15 फरवरी को श्रीलंका में भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) आमने-सामने आने वाले हैं। लेकिन इसके अलावा इस दिन भी इन दोनों टीमों के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला देखने को मिल सकता है।
15 फरवरी को आर्च राइवल होंगे आमने-सामने
भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला का आयोजन नहीं होता है, ऐसे में ये दोनों टीमें केवल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के द्वारा आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में खेलती नजर आती हैं। बता दें कि, क्रिकेट के इतिहास में भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) को आर्च राइवल माना जाता है, जिनका मैच शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी मिस करे।
15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर. प्रेमदासा में शाम को 7:00 बजे भारत-पाकिस्तान का ये सुपर हिट मुकाबला शुरू होगा। जहां एक ओर भारत अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगा तो पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा भी अपनी कप्तानी में पहली बार भारत के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेंगे।
विश्व कप 2026 में दो बार होगी India vs Pakistan भिड़ंत
हालांकि, केवल 15 फरवरी को ही नहीं बल्कि भारत का पाकिस्तान का मैच सेमीफाइनल या फिर फाइनल में भी देखने को मिल सकता है। बता दें कि, आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च 2026 को खेला जाएगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल 5 मार्च को खेला जाएगा।
यदि भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो मैच 5 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा। जबकि पाकिस्तान (India vs Pakistan) के सेमीफाइनल में पहुंचने की स्थिति में ये मैच 4 मैच को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। जबकि फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन पाकिस्तान अगर फाइनल में पहुंचता है तो ये मैच श्रीलंका में आयोजित होगा।
विश्व कप में भारत के शानदार आंकड़े
भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) का टी20 विश्व कप में पहली बार आमना-सामना साल 2007 में हुआ था। पहले लीग चरण में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा और फिर फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा किया।
इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में कुल 8 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें सात बार भारत ने बाजी मारी है तो केवल एक मैच में पाकिस्तान (India vs Pakistan) को जीत नसीब हुई है।
वहीं, ओवलऑल टी20 आंकड़ों में भारत का पलड़ा काफी भारी है। 16 मैचों में 3 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं तो 12 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है। वहीं, एक मैच रद्द करना पड़ा था। अब 15 फरवरी को भी भारत अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी।
टी20 वर्ल्ड कप से बाबर आजम बाहर, अब नहीं खेले पाएंगे मुकाबले, ये तगड़ा बल्लेबाज करेगा रिप्लेस
Tagged:
indian cricket team Pakistan Cricket Team india vs pakistan T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर