धोनी-एलिस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्टार बल्लेबाज चोटिल, IPL 2026 में इतने मैचों के लिए रहेगा बाहर

Published - 29 Mar 2026, 07:18 PM | Updated - 29 Mar 2026, 07:24 PM

Chennai Super Kings

Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले ही चोट के कारण नाथन एलिस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं तो महेंद्र सिंह धोनी भी चोटिल हैं, उनकी वापसी में दो सप्ताह का समय लग सकता है।

धोनी के बाद अब एक और स्टार बल्लेबाज चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हो गया है, जिसने सीएसके (Chennai Super Kings) की परेशानियों को बढ़ा दिया है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम के सबसे खतरनाक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस हैं, जो कि चोट के कारण शुरुआती मैचों को मिस कर सकते हैं।

Chennai Super Kings: डेवाल्ड ब्रेविस का 2-3 मैच खेलना मुश्किल

साउथ अफ्रीका के युवा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने हाल ही में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 में शानदार फॉर्म दिखाया था और उम्मीद थी कि इस सीजन वह सीएसके के लिए येलो जर्सी में जमकर रन बनाएंगे।

लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही वह शुरुआती दो से तीन मैचों के लिए बाहर हो चुके हैं। रेव स्पोर्ट्स के अनुसार, ब्रेविस साइड स्ट्रेन इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते दो से तीन मैच वह मिस कर सकते हैं।

2025 में हुई थी टीम में एंट्री

पिछले सीजन मेगा ऑक्शन में इस साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज को कोई खरीदार नहीं मिला था, लेकिन चेन्नई ने बतौर रिप्लेसमेंट इस खिलाड़ी को साइन किया और मिडिल ऑर्डर में बैटिंग का मौका दिया।

जहां आईपीएल 2025 में चेन्नई के सभी बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझ रहे थे तो डेवाल्ड ब्रेविस ने प्लेइंग इलेवन में आते ही रंग जमाना शुरू कर दिया था। इस बल्लेबाज ने पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए 6 मैचों में 37.50 की औसत और 180 के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ 225 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे।

धोनी हो सकते हैं 6 मैच के लिए बाहर

डेवाल्ड ब्रेविस के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी आधिकारिक तौर पर दो सप्ताह के लिए बाहर हो चुके हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका अप्रैल के अंत तक फिट होकर मैदान पर वापसी करना बेहद मुश्किल है।

धोनी इस समय पिंडली की चोट से उबर रहे हैं, जिसकी वजह से वह गुवाहाटी में होने वाले पहले मैच में टीम के साथ ट्रेवल नहीं करेंगे, बल्कि टीम मैनेजमेंट ने उनको आराम करने की सलाह दी है, ताकि वह समय पर फिट होकर मैदान पर वापसी कर सके।

लेकिन अगर धोनी समय रहते फिट नहीं होते हैं तो फिर यह टीम मैनेजमेंट के लिए काफी बड़ा झटका होगा, क्योंकि धोनी का अनुभव इस सीजन टीम के लिए काफी फायदे वाला हो सकता है।

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, सूर्या-चाहर प्लेइंग 11 से बाहर

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

पांच।

225 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com