टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होते ही इस दिग्गज ने लिया बड़ा फैसला, अचानक छोड़ दिया टीम का साथ
Published - 02 Mar 2026, 02:06 PM | Updated - 02 Mar 2026, 02:09 PM
Table of Contents
T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। सेमीफाइनल के लिए चार टीमें फाइनल हो चुकी हैं, जो कि भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें हैं। जबकि सुपर-8 से चार टीमें बाहर हो चुकी हैं। लेकिन इनमें से एक टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी टीम को बड़ा झटका दिया है।
खिलाड़ी ने अचानक से अपनी टीम का साथ छोड़ दिया है। बता दें कि, दिग्गज को टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में अपने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन सुपर-8 में उनकी टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी थी। यही कारण है कि दिग्गज ने टीम का साथ छोड़ दिया है।
T20 World Cup: टीम ने किया निराशाजनक प्रदर्शन
टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) की संयुक्त मेजबानी कर रहा श्रीलंका का सफर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हार के साथ ही समाप्त हो गया है। टीम ने ग्रुप स्टेज में धमाकेदार प्रदर्शन किया थी और उम्मीद थी कि सुपर-8 में श्रीलंकाई टीम अपने प्रदर्शन को बरकरार रखेगी। लेकिन सुपर-8 में ये टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी।
यहां तक कि सुपर-8 के निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों केवल 5 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ श्रीलंकाई टीम को अपना सफर समाप्त करना पड़ा। चौंकाने वाली बात ये है कि श्रीलंका ने अपने सभी मुकाबले अपनी सरजमीं पर खेले थे। लेकिन इसके बाद भी उनका प्रदर्शन निचले दर्जे का रहा था।
जयसूर्या ने कप्तानी से हटने का बनाया मन
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के हेड कोच और श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच रन की करीबी हार झेलने के बाद कहा कि
"मुझे लगा कि अब यह जिम्मेदारी (मुख्य कोच) किसी और को सौंपने का समय आ गया है। इसीलिए लगभग दो महीने पहले इंग्लैंड सीरीज के दौरान मैंने कहा था कि मुझे इस पद पर लंबे समय तक बने रहने की उम्मीद नहीं है। मैंने तब तक यह फैसला ले लिया था।
मुझे लगा था कि मैं विश्व कप (T20 World Cup) में अच्छे प्रदर्शन के साथ कोच के पद से विदा ले पाऊंगा। मैं ऐसा नहीं कर पाया जैसा मैं चाहता था, और मुझे इस बात का दुख है।"
हालांकि, खबरें ये भी हैं कि जयसूर्या ने अभी तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को इस बारे में सूचित नहीं किया है। लेकिन वह जल्द ही इसकी चर्चा एसएलसी से कर सकते हैं और अपने पदभार से विदा ले सकते हैं।
अनुबंध से पहले छोड़ेंगे टीम का साथ
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या ने बाद में कहा कि "मेरा अनुबंध जून तक है। मैंने अभी तक एसएलसी को आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी है। उन्हें यह भी नहीं पता कि मैं ऐसा कहने वाला हूं। मुझे जाकर उनसे बात करनी होगी। अगर वे किसी को नियुक्त कर सकते हैं, तो उन्हें निश्चित रूप से ऐसा करना चाहिए।"
हालांकि, जयसूर्या के आने के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम जीत की पटरी पर लौटने लगी है। लेकिन जयसूर्या के जाने के बाद श्रीलंका टीम अपनी वापसी की लय को बरकरार रखती है या फिर अपने पुराने फॉर्म में लौटती है ये देखना दिलचस्प होगा।
प्रशंसकों से जयसूर्या ने मांगी माफी
श्रीलंका के प्रदर्शन और परिणामस्वरूप सेमीफाइनल (T20 World Cup) की दौड़ से बाहर होने पर श्रीलंकाई प्रशंसकों में भारी आक्रोश था। उम्मीद थी कि उनकी टीम कम से कम सेमीफाइनल तक पहुंचेगी, लेकिन उससे पहले ही उनका सफर समाप्त हो गया। इसपर जयसूर्या ने श्रीलंकाई प्रशंसकों से मांफी मांगते हुए कहा कि
"एक कोच के तौर पर मुझे बहुत दुख है कि हम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाए। देश भर में हमारे 22 मिलियन लोग चाहते थे कि हम सेमीफाइनल (T20 World Cup) में पहुंचें। हम उस दुख को महसूस करते हैं। हमें माफी मांगनी चाहिए । यह हमारे हाथ में था और फिर हमने इसे गंवा दिया। मुझे नहीं पता कि इन खिलाड़ियों को फिर कभी अपने देश में विश्व कप (T20 World Cup) खेलने का मौका मिलेगा या नहीं।"
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर