IPL से बाहर निकाले जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान ने किया PSL का रुख, इतने रुपए में करवाया ऑक्शन के लिए नाम रजिस्टर
Published - 20 Jan 2026, 05:41 PM | Updated - 20 Jan 2026, 05:42 PM
Table of Contents
Mustafizur Rahman: बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 में बिकने के बाद बाहर कर दिया था। मुस्तफिजुर को मिनी ऑक्शन में 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। मुस्तफिजुर को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने भी दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन अंत में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बाजी मार ली।
हालांकि, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलो के बाद भारत में इसका कड़ा विरोध देखने को मिला था और प्रशंसकों ने आईपीएल से मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को हटाने की मांग की थी, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें रिलीज करने के निर्देश दिए थे। लेकिन अब आईपीएल से बाहर निकाले जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान ने पाकिस्तान सुपर लीग का रुख किया है। उन्होंने सिर्फ इतने रुपये में खुद का नाम रजिस्टर करवाया है।
पीएसएल में नाम करवाया दर्ज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से आधिकारिक तौर पर बाहर किए जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान ने खुद का नाम पाकिस्तान सुपर लीग में रजिस्टर करवा लिया है। लीग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मुस्तफिजुर के आने के बाद लिखा कि बल्लेबाज सावधान रहें। नए दौर में धमाका होने वाला है।
मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) पीएसएल-11 में शामिल हो चुके हैं। बता दें कि, आईपीएल और पीएसएल का आयोजन लगभग एक ही समय पर होता है, जिसके कारण आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ी पीएसएल में खेलते नजर नहीं आते हैं। हालांकि, जहां आईपीएल का संस्करण पूरे दो महीने चलता है तो पीएसएल का सीजन चार से छह सप्ताह तक आयोजित होता है।
इस तरह से चुने जाते हैं पीएसएल में प्लेयर्स
पाकिस्तान सुपर लीग में खिलाड़ियों का ऑक्शन नहीं किया जाता है, बल्कि उनको ड्रॉफ्ट सिस्टम के तहत टीमें खरीदती हैं। लीग कैटेगरी के अनुसार खिलाड़ी खुद को प्लैटिनम, डायमंड, गोल्ड, सिल्वर और इमर्जिंग कैटेगरी में रखा जाता है।
जहां आईपीएल में नीलामी का बेस प्राइज फिक्स होता, लेकिन खिलाड़ी को अधिक बोली लगाने वाली फ्रेंचाइजी खरीदती है। लेकिन इसके उलट पीएसएल में हर कैटेगरी की सैलरी लगभग फिक्स होती है। बता दें कि, पीएसएल 2025 में प्लैटिनम कैटेगिरी में शामिल होने वाले प्लेयर्स को 1.2 करोड़ से 2.7 करोड़ भारतीय रुपये मिलते हैं।
Mustafizur Rahman को मिलेंगे कितने रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सुपर लीग में मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को प्लैटिनम कैटेगिरी में बिक सकते हैं। अगर मुस्तफिजुर को प्लैटिनम कैटेगिरी के अनुसार सैलरी मिलती है तो उन्हें 2.57 करोड़ भारीतय रुपये मिल सकते हैं।
हालांकि, उनकी ये सैलरी आईपीएल में मिलने वाली सैलरी से बेहद कम है, क्योंकि जहां उन्हें पहले आईपीएल 2026 में खेलने के लिए 9.20 करोड़ भारतीय रुपये मिल रहे थे तो अब उन्हें केवल 2.57 करोड़ रुपये में ही संतोष करना होगा। बता दें कि, मुस्तफिजुर (Mustafizur Rahman) ने आखिरी बार साल 2017/18 में खेलते नजर आए थे। लेकिन इसके बाद अब वह साल 2026 में पीएसएल खेलने वाले हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अभिषेक शर्मा का ओपनिंग पार्टनर बनेगा ये बल्लेबाज, कोच गंभीर ने कर लिया तय
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर