वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद इस भारतीय खिलाड़ी ने किया शादी करने का फैसला, 14 मार्च को लेगा मसूरी में सात फेरे

Published - 10 Mar 2026, 02:45 PM | Updated - 10 Mar 2026, 02:58 PM

Indian Player

Indian Player: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारत जीत चुका है. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया है. वहीं, टीम की जीत का हिस्सा रहे एक इंडियन प्लेयर (Indian Player) की जिंदगी में डबल खुशियों ने दस्तक दी है.

पहले वो वर्ल्ड कप जीता, अब उसकी अपनी गर्लफ्रेंड संग जल्द ही शादी होने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार प्लेयर 14 मार्च को मसूरी में फेरा लेगा.

यह Indian Player करेगा शादी

Indian Player

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत का जश्न अभी ठंडा भी नहीं हुआ है. वहीं, चाइनामैन ने शादी का फैसला कर लिया है.

अपनी उंगलियों पर गेंद को नचाने वाले 'चाइनामैन' 14 मार्च, 2026 को शादी जैसे पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं. ऐसे में भारतीय टीम के लिए दोहरी खुशी का मौका है. अभी टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी उठाने का उत्सव मना रही है. अब कुलदीप यादव ने दूसरे सेलिब्रिशेन का मौका दे दिया है.

कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हनिया?

कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हनिया उनके बचपन की ही दोस्त है. दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे. फिर ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. जानकारी के मुताबिक, वंशिका चड्ढा के पिता कानपुर के श्यामनगर लालबंगला निवासी योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं.

जबकि वंशिका ऑस्ट्रेलिया में नौकरी कर रही है. उन्होंने 2017 में सेंट मैरी से 12वीं पास की थी. इसके बाद वंशिका आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गई और वहीं जॉब भी करने लगी.

जून में हुई कुलदीप और वंशिका की सगाई

भारतीय इंडियन प्लेयर (Indian Player) कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई पिछले साल 4 जून को लखनऊ के एक होटल में हुई थी. निजी आयोजन में परिवार के कुछ लोग और करीबी मित्र ही शामिल हुए थे. वहीं, भारतीय टीम में से रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ कुलदीप की खुशी का हिस्सा बने थे.

ODI फॉर्मेट से क्यों किया गया हैं Babar Azam को ड्रॉप? अब जाकर कोच माइक हेसन ने बताई सच्चाई

इस तारीख से शुरू होगी शादी की रस्में

कुलदीप और वंशिका की शादी नवंबर 2025 में होनी थी. लेकिन वर्ल्ड कप 2026 की वजह से डेट को आगे बढ़ा दिया गया. ऐतिहासिक जीत के बाद परिवार की खुशियों को दोगुना कर दिया है. अब चाइनामैन (Indian Player) और उनकी लेडी लव 14 मार्च को मसूरी स्थित एक रिसॉर्ट में सात फेरे लेंगे.

13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में अदा की जाएगी. इस हाईप्रोफाइल शादी में इंडियन क्रिकेट टीम के साथ बीसीसीआई के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं.

मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग-11 में तय कर लिए अपने 4 विदेशी स्टार खिलाड़ी, पूरा IPL 2026 खेलेंगे यही प्लेयर

Tagged:

team india kuldeep yadav T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

14 मार्च को

कुलदीप ने सिर्फ एक मैच खेला वो भी पाकिस्तान के खिलाफ
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com