वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद Hardik Pandya पर गिरा मुसीबतों का पहाड़, तिरंगे के ‘अपमान’ में जाना पड़ सकता अब जेल
Published - 12 Mar 2026, 10:46 AM | Updated - 12 Mar 2026, 10:58 AM
Table of Contents
Hardik Pandya: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 को जीतने के बाद टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या जश्न मनाने के कारण एक नए विवाद में घिर गए हैं। हार्दिक पर पुणे में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस मामले में शिवाजी नगर की पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
8 मार्च, रविवार को अहमदाबाद में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। यह जीत भारत के लिए इसलिए भी खास थी, क्योंकि उन्होंने अपने खिताब का बचाव किया था, जिसके बाद पूरी टीम इंडिया मैदान पर अपने परिवार संग जश्न मनाने लगी। इसी बीच हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) भी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जश्न मना रहे थे, जबकि राष्ट्रीय ध्वज उन्होंने ओढे़ रखा था। यही से सारा विवाद शुरू हुआ।
Hardik Pandya ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान!
भारतीय क्रिकेट हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के खिलाफ पुणे के शिवाजीनगर थाने में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई गई है। ये शिकायत वकील वाजेद खान के द्वारा दी गई है, जिसमें हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) पर आरोप लगाया है कि वह जश्न मानते समय ध्वज को अपने शरीर पर लपेटा और कथित तौर पर अमर्यादित व्यवहार किया।
ऐसा करना नेशनल फ्लैग गौरव अपमान अधिनियम के तहत एक गंभीर अपराध है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से इस मामले में शिकायत दर्ज करने और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने वकील के लगाए आरोपों की जांच को शुरू कर दिया है।
🚨 " IS HARDIK PANDYA GOING TO JAIL " ??
— Kiara (@crickiara) March 12, 2026
FIR COMPLAINT FILED AGAINST HARDIK PANDYA !!🚨
Advocate Wajid Khan said 🗣️- "You must have seen the T20 World Cup here. Hardik Pandya was dancing with his girlfriend to celebrate the victory.
— The national flag was tied to his… pic.twitter.com/YgxCsmpOIS
कितने साल की होगी जेल?
हार्दिक पंड्या पर अगर वकील वाजेद खान द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप तय होते हैं तो ऐसे में खिलाड़ी एक बड़ी मुश्किल में पड़ सकता है। दरअसल, राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने पर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को 3 साल तक की जेल हो सकती है या फिर उनपर जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
बता दें कि, हार्दिक पंड्या किया गया अपराध राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 2 के तहत आता है। ऐसे में देखना होगा कि पुलिस अपनी जांच में क्या पाती है। वहीं, हार्दिक का माहिका शर्मा के साथ राष्ट्रीय ध्वज ओढे़ वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
हालांकि, इस वायरल वीडियो में हार्दिक ध्वज का किसी भी तरह से अनादर करते नजर नहीं आ रहे हैं। वह केवल अपनी प्रेमिका माहिका शर्मा के साथ भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं।
Team India के अगले टेस्ट, ODI और टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, एक मजबूत तो दूसरी कमजोर टीम से मुकाबला
अभी 10 साल का क्रिकेट बाकी- हार्दिक
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का प्रदर्शन कमाल का रहा था। उन्होंने बल्ले से जहां 27.12 की औसत के साथ 217 रन बनाए थे तो गेंदबाजी में कहर बरपाते हुए 9 बल्लेबाजों का शिकार भी किया था। खिताब जीतने के बाद हार्दिक ने कहा था
‘’मुझमें अभी 10 साल का क्रिकेट बाकी है और इस दौरान मैं 10 और आईसीसी ट्रॉफियों को जीतना चाहता हूं। यही मेरा लक्ष्य है।’’
हार्दिक पंंड्या ने होने से कप्तान सूर्यकुमार यादव को न सिर्फ एक विस्फोटक बल्लेबाज का विकल्प प्लेइंग इलेवन में मिला, बल्कि उन्होंने कई मौकों पर नई गेंद से भी गेंदबाजी की। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने पहले ही ओवर में खतरनाक साहिबजादा फरहान को चलता कर दिया था, जिससे मैच भारत की गिरफ्त में आ गया।
शुभमन गिल को लेकर दिग्गज ने किया बड़ा ऐलान, बोला 'अब वो कभी कप्तान नहीं बन सकता...'
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर