पथुम निसंका ने प्लेयर ऑफ द मैच बनकर तोड़ा विराट रिकॉर्ड, कोहली को इस मामले में पीछ छोड़ बने नंबर-1

Published - 27 Sep 2025, 10:47 AM | Updated - 27 Sep 2025, 11:34 PM

After Becoming Player Of Match Pathum Nissanka Broke Virat Record By Leaving Kohli Behind To Become Number 1 In This Matter

Pathum Nissanka: एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका टीम के बीच में सुपर-4 का आखिरी मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने सुपर ओवर में जीत हासिल की। फाइनल से ठीक पहले के मैच में सुपर ओवर के जरिए खेल का फैसला हुआ।

श्रीलंका और भारत के बीच हुए मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाज पथुम निसांका ने शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिती में पहुंचाया। हालांकि, इसके बाद भी उनकी टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। लेकिन इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच पथुम निसांका (Pathum Nissanka) बने थे। उन्होंने इस पारी के चलते विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें- IND vs PAK FINAL: कैसी रही हैं भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबलों की हिस्ट्री? आंकड़ों से समझें पूरा गणित

Pathum Nissanka एशिया कप में रहे असरदार

पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने भारतीय टीम के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से मैच से रुख बदल दिया। उन्होंने ने 58 गेंदों में 107 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 7 चौके और 6 छक्के लगाए हैं। इससे पहले भी एशिया कप में पथुम निसांका ने असरदार बल्लेबाजी की है। वो दो हाफ सेंचुरी पहले भी लगा चुके हैं।

बल्लेबाज ने पहले ही मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाई थी। इसके बाद हांग-कांग के खिलाफ भी उन्होंने 68 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, इसके बाद अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ वो सस्ते पर आउट हो गए।

Pathum Nissanka ने तोड़ा कोहली का विराट रिकॉर्ड

श्रीलंकाई खिलाड़ी पथुम निसांका ने एशिया कप में सबसे ज्यादा 50 प्लस रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ये रिकॉर्ड पहले विराट कोहली के नाम था, उन्होंने 4 शतक बनाए हैं। अब पथुम निसांका ने एशिया कप में 4 कुल 5 अर्धशतक बना लिए हैं।

भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले Pathum Nissanka पहले बल्लेबाज

पथुम निसांका भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सेंचुरी लगाने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के खिलाफ श्रीलंका के लिए व्यक्तिगत स्कोर 79 रन था। वहीं, निसांका भारत-श्रीलंका टी-20 मैचों में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं।

लेकिन पथुम निसांका की इस पारी के बाद भी श्रीलंका टीम को जीत नहीं मिली है। श्रीलंका टीम हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। एशिया कप 2025 में श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन खास नहीं रहा है, लेकिन पथुम (Pathum Nissanka) ने इस साल कई अच्छी पारियां खेली हैं।

एशिया कप में शतक लगाने वाले बने तीसरे बल्लेबाज

एशिया कप में शतक लगाने वाले पथुम निंसाका तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि एशिया कप टी-20 और वनडे फॉर्मेट में होता है। इसके टी-20 प्रारुप में शतक लगाने वाले पथुम निसांका तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम (122 बनाम हांगकांग, 2016) और पूर्व भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (122* बनाम अफगानिस्तान, 2022) तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

एशिया कप में समाप्त हुआ श्रीलंका का सफर

एशिया कप 2025 में श्रीलंका टीम के भारतीय टीम के खिलाफ इस प्रदर्शन के बाद भी उनका सफर समाप्त हो चुका है। टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम ने अपना स्थान पक्का कर लिया है। 28 सितंबर को दोनों टीमों के मध्य में फाइनल मैच होगा। बता दें, भारतीय टीम ने पाकिस्तान को दो बार इसी साल टूर्नामेंट में हार का स्वाद चखाया है।

ये भी पढ़ें- बाज सी नजर, चीते जैसी फुर्ती, दुष्मंथा चमीरा ने लपका हार्दिक पंड्या का हैरतअंगेज कैच, VIDEO वायरल

Tagged:

Virat Kohli IND vs SL Pathum Nissanka India vs Sri Lanka cricket news Asia Cup 2025

एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर को भारत औऱ पाकिस्तान के बीच में खेला जाना है।

भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम के बीच में एशिया कप में 15 टी-20 मुकाबले हो चुके हैं, जहां पर भारतीय टीम को 12 में जीत मिली है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com