अर्जुन के बाद वैभव सूर्यवंशी के लिए बिगड़े रविचंद्रन अश्विन के बोल, कहा 'इसे अभी टीम इंडिया में जगह नहीं...'
Published - 31 Mar 2026, 04:46 PM | Updated - 31 Mar 2026, 04:48 PM
Vaibhav Sooryavanshi पर क्या बोले अश्विन?

आर अश्विन का कहना है कि वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) अभी काफी छोटे हैं, उनके करियर को लेकर जल्दबाजी करना ठीक नहीं होगा. पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर वैभव के भारतीय क्रिकेट टीम में एंट्री पर बेबाक राय रखी. उनका मानना है कि कम उम्र में उनपर प्रेशर डालना ठीक नहीं है.
अश्विन के कहा, "उसे ऐसा कोई टारगेट मत दो. अभी वो बच्चा है पूरी तरह से बड़ा भी नहीं हुआ है. अगर एमएस दोनी 44-54 साल की उम्र तक क्रिकेट खेल रहे हैं. तो अभी वैभव सिर्फ 15 साल का है. ऐसे में उसके पास खेलने के लिए अभी ढाई दशक पड़े हैं.
अश्विन ने आगे कहा, अभी वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) को अकेला छोड़ दो, जब सही समय आएगा वो टीम इंडिया के लिए खेलेगा. वह इतना अच्छा प्लेयर है कि भारत के लिए जरूर खेलेगा. लेकिन तब तक के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. उसके साथ जल्दबाजी करना ठीक नहीं है.
क्रिकेट जगत में पसरा मातम, IPL 2026 के इस दिग्गज का हुआ निधन, होटल के कमरे में मिला शव
अश्विन ने वैभव के शॉट्स की तारीफ
वहीं, अश्विन ने वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) के शॉट्स की काफी तारीफ की. उन्होंने कहा कि, CSK के खिलाफ वैभव ने अच्छा खेला. उन्होंने ऐसी मुश्किल पिच पर अच्छे शॉट्स मारे. ऐसा करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है. युवा खिलाड़ी का बैट स्विंग और स्ट्रोकप्ले सबसे अच्छा था. यही उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से खास बनाता है.
RR ट्रॉफी की प्रबल दावेदार : अश्विन
आर अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 का खिताब जीतने का प्रबल दावेदार बताया. उनका कहना है कि वैभव की बैटिंग की वजह से आरआर काफी मजबूत टीम है. अश्विन के मुताबिक, अगर वैभव इस तरह खेलते रहे तो RR इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की ट्रॉफी उठा सकती है. लेकिन अश्विन का बयान साफ बताता है कि वह भारतीय युवा खिलाड़ी को टीम इंडिया में अभी नहीं खेलता हुआ देखना चाहते हैं.
Tagged:
CSK vs RR R. Ashwin IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshiऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर