अफ्रीका के बाद अब सीधे श्रीलंका जाकर टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, कुछ ऐसा होगा स्क्वाड, गिल, केएल, सिराज......

Published - 22 Nov 2025, 11:08 AM | Updated - 22 Nov 2025, 01:33 PM

Team India

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी की मैदान पर खेला जा रहा है। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम (Team India) लंबे अरसे बाद टेस्ट सीरीज खेलेगी।

भारतीय टीम (Team India) अब सीधा श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज खेलते हुए नजर आएगी। ऐसे में टीम का स्क्वाड क्या हो सकता है चलिए आपको विस्तार से बताते हैं।

अफ्रीका के बाद अब सीधा श्रीलंका से टेस्ट सीरीज खेलेगी Team India

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम (Team India) लगभग 8 महीनों के बाद टेस्ट सीरीज खेलती हुई दिखाई देगी। यह सीरीज अगस्त 2026 में श्रीलंका के खिलाफ होगी।उस सीरीज में भारतीय टीम का स्क्वाड कुछ बदला हुआ नजर आ सकता है।

शुभ्मन गिल हो सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान

श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अगर भारतीय टीम (Team India) की कप्तानी की बात की जाए तो शुभमन गिल टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। गिल को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से भारत की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था, और उनकी कप्तानी में भारत ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें: अफ्रीका ODI सीरीज के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान के नाम फाइनल, DC का कप्तान, LSG का उपकप्तान

इन खिलाड़ियों को मिल सकती है टीम में जगह

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम (Team India) में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को जगह मिल सकती है। यह दोनों खिलाड़ी पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं। दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन बीते कुछ समय में टेस्ट क्रिकेट में काफी शानदार रहा है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट इन दोनों खिलाड़ियों के साथ ओपनिंग जोड़ी को बरकरार रख सकते हैं।

इसके अलावा टीम में साईं सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, देवदत्त पाडिकल, नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों के ऊपर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी रह सकती है।

वहीं टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की बात की जाए तो अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर टीम में हरफनमौला खिलाड़ियों की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

गेंदबाजी विभाग में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

अब अगर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम (Team India) के गेंदबाजी विभाग की बात की जाए तो जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकाशदीप सिंह को गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी जा सकती है और मौका मिलने की संभावनाएं हैं। बीते कुछ समय में इन खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और मैनेजमेंट इन पर भरोसा जता सकते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का संभावित स्क्वाड

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान) ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

यह भी पढ़ें: PS-W vs AS-W 20th T20 Prediction in Hindi: पर्थ स्कॉर्चर्स या एडिलेड स्ट्राइकर्स कौन मारेगा बाजी? जानें स्टार प्लेयर, अनुमानित स्कोर और विजेता टीम

Tagged:

shubman gill team india kl rahul cricket news ind vs sri
CA Hindi News

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

भारत- श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज अगस्त 2026 में खेली जाएगी।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com