25 साल बाद जिम्बाब्वे से घर पर 3 ODI, कुछ ऐसी टीम इंडिया, रोहित-कोहली करेंगे आराम, तो वैभव-अभिषेक का होगा डेब्यू

Published - 27 Mar 2026, 12:31 PM | Updated - 27 Mar 2026, 01:06 PM

Team India

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) 25 साल बाद अपने घर में वनडे सीरीज़ खेलने जा रही है। इस सीरीज़ में भारतीय टीम (Team India) तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेलेगी और इसके लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान किया जा चुका है।

इस टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है।

शुभमन गिल होंगे Team India के कप्तान

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज़ में शुभमन गिलl को टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी सौंपी जा सकती है। सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की स्थिति में गिल के पास खुद को लीडर के तौर पर साबित करने का शानदार मौका होगा। उन्हें हाल ही में टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी मिली है. हालांकि बतौर कप्तान उनकी शुरुआत ज्यादा सफल नहीं रही है। गिल को अपनी पहली दो सीरीज़ में हार का सामना करना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज़ में टीम इंडिया को 2-1 से हार मिली, जबकि जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में भी भारत को 2-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ यह सीरीज़ गिल के लिए कप्तान के तौर पर वापसी करने और खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका हो सकती है।

रोहित-कोहली करेंगे आराम

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है। लगातार क्रिकेट और व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए सीनियर खिलाड़ियों को ब्रेक देना टीम मैनेजमेंट की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। ऐसे में चयनकर्ता इस सीरीज़ के जरिए युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें और भविष्य के लिए टीम इंडिया (Team India) का मजबूत विकल्प बन सकें।

वैभव-अभिषेक का होगा डेब्यू

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज़ में वैभव और अभिषेक को डेब्यू का मौका मिल सकता है। ये दोनों खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं और अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। अब चयनकर्ता इन्हें वनडे टीम में मौका देकर परख सकते हैं, ताकि यह देख सकें कि ये खिलाड़ी लंबे फॉर्मेट में कितना असर छोड़ पाते हैं। यह सीरीज़ इन दोनों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा अवसर साबित हो सकती है।

25 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ घर में खेलेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया (Team India) 25 साल बाद अपने घर में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज़ खेलेगी। जिम्बाब्वे की टीम आखिरी बार साल 2002 में भारत दौरे पर आई थी, और अब लंबे इंतज़ार के बाद यह टीम एक बार फिर भारतीय सरज़मीं पर खेलती नजर आएगी। यह वनडे सीरीज़ अगले साल आयोजित होगी, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

सीरीज़ के शेड्यूल की बात करें तो पहला वनडे मुकाबला 3 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 6 जनवरी को हैदराबाद में होगा, जबकि तीसरा और आखिरी मुकाबला 9 जनवरी को मुंबई में खेला जाएगा। करीब 25 साल बाद हो रही इस सीरीज़ से फैंस को एक बार फिर रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ Team India का स्क्वॉड इस प्रकार हैं :

शुभमन गिल (कप्तान) , अभिषेक शर्मा , वैभव सूर्यवंशी , ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर , अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी , नितीश कुमार रेड्डी।

ये भी पढ़े : श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की ODI सीरीज घोषित, कुछ ऐसी होगा भारत का स्क्वाड, गिल(कप्तान), रोहित, कोहली, केएल....

Disclaimer: ज़िम्बाब्वे सीरीज के लिए बीसीसीआई की ओर से अभी कोई आधिकारिक टीम घोषित नहीं की गई है। यह संभावित टीम मौजूदा स्थिति के अनुसार लेखक के निजी विचार हैं। CA हिन्दी इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Tagged:

Virat Kohli team india Rohit Sharma IND vs ZIM cricket news
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

25

2002
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com