22 साल बाद अंपायर स्टीव बकनर ने कबूला सच, बोले 'हाँ मैंने सचिन को चीटिंग से OUT दिया....'

Published - 25 Feb 2026, 08:30 AM | Updated - 25 Feb 2026, 09:18 AM

Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar: दुनिया के महान क्रिकेटरों में गिने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के अनगिनत चाहने वाले हैं. फैंस उन्हें सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी बेहद प्यार करते हैं. ऐसा ही हाल में देखने को मिला है.

दरअसल, दिग्गज अंपायर स्टीव बनकर को तेंदुलकर को गलत आउट देने पर करीब दो दशकों बाद पछतावा हो रहा है. उनका कहना है कि मैंने प्रेसर में सचिन को आउट दे दिया. चलिए तो आगे जानते हैं क्या है पूरा मामला .

स्टीव बनकर ने सचिन तेंदुलकर को दिया LBW

 Sachin Tendulkar

स्टीव बनकर सबसे सम्मानित और अनुभवी अंपायरों में से एक हैं. उन्होंने लंबे वक्त तक अंपायरिंग की थी. लेकिन 2009 में उन्होंने संन्यास ले लिया था. लेकिन दो दशक बीतने के बाद उन्हें सचिन तेंदुलकर को गलत आउट देने पर सालों बाद अपनी गलती याद आ रही है. बता दें कि स्टीव का नाम सचिन तेंदुलकर को गलत आउट देने पर विवादों में रहा है.

अब उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट अंपायर एसोसिएशन से बात करते हुए कहा कि तेंदुलकर को LBW आउट देने मेरी गलती था. हालांकि बड़े मंच पर ऐसी गलती होना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन सचिन को लेग बिफोर आउट देना मेरा गलत फैसला था. आजतक लोग इस बारे में बात करते हैं और मुझ पर सवाल उठाते हैं.

PAK vs ENG: हैरी ब्रुक ने उड़ाई पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां, तूफ़ानी शतकीय पारी खेल इंग्लैंड को दिलाई 2 विकेट से शानदार जीत

क्या है Sachin Tendulkar से जुड़ा यह पूरा मामला?

स्टीव बनकर ने अपने करियर में करीब 120 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग की है. उन्हें सबसे सम्मानित अंपायरों का दर्जा हासिल का है. लेकिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को गलत आउट देने पर आज भी उनके नाम पर चर्चा होती है. इसी में से एक है 2003-04 का मामला है.

जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में टेस्ट मैच खेला जा रहा था. टीम इंडिया की ओर से Sachin Tendulkar क्रीज पर मौजूद थे. उस आस्ट्रेलियाई प्लेयर्स जेसन गिलेस्पी, एडम गिलक्रिस्ट और आस्ट्रेलियाई प्लेयर्स की अपील के बाद स्टीव ने तेंदुलकर रो LBW दिया था.

बात करें र Sachin Tendulkar के टेस्ट करियर की. उन्होंने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. मास्टर ब्लास्टर ने 200 मैच खेले. इस दौरान तेंदुलकर ने 15921 रन बनाए. जबकि 68 अर्धशतक और 51 शतक जड़े. साथ ही 6 दोहरो शतक भी बनाए.

T20 World Cup 2026 Points Table: इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान का टूटा सेमीफाइनल में जाने का सपना, जानिए अब क्या हैं समीकरण?


Tagged:

team india ind vs aus sachin tendulkar test series Steve Bucknor
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

51 शतक

68 अर्धशतक
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com