T20 World Cup 2026 के लिए अफगानिस्तान टीम में हुआ बदलाव, सिर्फ एक T20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी की हुई एंट्री
Published - 17 Jan 2026, 03:48 PM | Updated - 18 Jan 2026, 01:02 PM
Table of Contents
T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार तेज गेंदबाज आगामी टूर्नामेंट से बाहर हो गया है और उसकी जगह केवल एक मैच खेलने वाले खिलाड़ी ने ली है।
यह बदलाव आगामी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से पहले काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि जो खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हुआ है, उसके पास भारतीय परिस्थियों में खेलने का ढेर सारा अनुभव मौजूद है।
लेकिन अब बोर्ड ने अचानक से अपने स्क्वाड में बड़ा बदलाव कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मेगा इवेंट के लिए किस खिलाड़ी पर भरोसा जताया है और कौन सा खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।
ये खिलाड़ी हुआ T20 World Cup से बाहर
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। नवीन को इस महीने के अंत तक सर्जरी के लिए जाना है और उनका सर्जरी के बाद टूर्नामेंट में खेलना असंभव है, क्योंकि टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है।
🚨 ZIA SHARIFI IN T20 WORLD CUP 🚨
— ACB Xtra (@acb_190) January 17, 2026
- Zia Sharifi has replaced Naveen ul Haq in the T20 WC Squad. pic.twitter.com/V0Inpbd0DV
यही कारण है नवीन को आखिरी वक्त पर टूर्नामेंट से पीछे हटना पड़ रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हो सका है कि किस चोट की सर्जरी के लिए नवीन उल हक जा रहे हैं। लेकिन उनका टूर्नामेंट से हटना अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए काफी बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें कि, नवीन ने अफगानिस्तान के लिए आखिरी मैच 14 दिसंबर 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था।
ये खिलाड़ी हुआ स्क्वाड में शामिल
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ सेलेक्टर ने नवीन-उल-हक के बाहर होने के बाद उनकी जगह स्क्वाड में तेज गेंदबाज जिया उर रहमान शरीफी को शामिल किया है। शरीफी को चयन समिति ने विश्व कप (T20 World Cup) के रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा था, लेकिन अब नवीन के बाहर होने के बाद उनको स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है।
शरीफी ने अफगानिस्तान के लिए 24 जनवरी 2019 को आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल पदार्पण किया था, लेकिन इसके बाद उन्हें दोबारा खेलने का मौका नहीं मिला। उस दौरान शरीफी ने 42 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे। मगर इसके बाद भी उन्हें लंबे समय तक क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से दूर रहना पड़ा।
जिम्बाब्वे के खिलाफ झटके थे सात विकेट
जिया उर रहमान शरीफी काफी लंबे समय से अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड में चुना था। शरीफी का ये डेब्यू टेस्ट भी था, जिसकी पहली पारी में ही उन्होंने 7 विकेट लेकर विश्व क्रिकेट में कोहराम मचा दिया।
वह डेब्यू मैच की पहली पारी में सात विकेट लेने वाले एशिया के पहले तेज गेंदबाज हैं। उनसे पहले ये कारनामा कोई भी एशियन तेज गेंदबाज नहीं कर सका था। लेकिन शरीफी ने अपने पहले मैच में ही इतिहास रच दिया और यही से उनकी टीम में वापसी की उम्मीद जगी।
हालांकि, शुरुआती स्क्वाड में उन्हें सिर्फ रिजर्व में शामिल किया गया था, लेकिन अब नवीन के बाहर होने के बाद वह पहली बार अपने देश के लिए आईसीसी टूर्नामेंट (T20 World Cup) में खेलते हुए नजर आएंगे।
रवींद्र जडेजा बनाम अक्षर पटेल: वनडे में कौन है बेस्ट? ये STATS दे रहे हैं गवाही
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर