पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक पर अफगानी क्रिकेटर ने भारत से मांगी मदद, मोदी जी से बोला 'इन्हें सबक सिखाओ....'
Published - 18 Mar 2026, 10:48 AM | Updated - 18 Mar 2026, 01:03 PM
Table of Contents
Pakistan: इजराइयल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध अभी शांत भी नहीं हुआ था, कि इसी बीच सोमवार देर रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक अस्पताल को निशाना बनाया। पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान के 400 नागरिक मारे जा चुके हैं तो 250 से अधिक लोग घायल हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।
पाकिस्तान (Pakistan) की एयर स्ट्राइक ने न सिर्फ हॉस्पिटल पर हमला किया, बल्कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन और रक्षा विभाग के पास भी हमले किए हैं, जिसने हालातों को और चिंताजनक बना दिया है। माना जा रहा कि वक्त के साथ स्थिति और भी गंभीर हो सकती है और दोनों देश युद्ध भी कर सकते हैं कि इसी बीच अफगानिस्तान के एक युवा खिलाड़ी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है और कहा कि वह इन्हें सबक सिखाएं।
अफगान खिलाड़ी ने भरी हुंकार
पाकिस्तान (Pakistan) के कार्यतापूर्ण हमले के बाद पूरे अफगानिस्तान में इसका आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी बीच अफगान टीम के युवा ऑफ स्पिनर अल्लाह गजनफर ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक भावुक संदेश दिया है। गजनफर ने कहा,
‘’जिस अस्पताल पर पाकिस्तान ने हमला किया है, वह बहुत लोगों की मदद करता था और इस तरह के हमले आम लोगों के लिए विनाशकारी साबित हो सकते हैं। वहां, के लोगों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। और अब उन्होंने (पाकिस्तान) उस जगह को भी निशाना बनाया है। उन्होंने वहां के लोगों को शहीद कर दिया है। अफगानिस्तान के लोगों को ये बिल्कुल भी मंजूर नहीं है।’’ अल्लाह गजनफर ने न्यूज 18 से बातचीत में ये सब बोला है।
Pakistan हमारा इतिहास जानता है- गजनफर
अफगानिस्तान के युवा ऑफ स्पिनर अल्लाह गजनफर ने पाकिस्तान (Pakistan) को चेतावनी देते हुए सख्त शब्दों में कहा, ‘’अफगानिस्तान का इतिहास तो सभी जानते हैं। अगर वह इतिहास खुद को दोहराता है तो ये पाकिस्तान के लिए अच्छा नहीं होगा। मुझे नहीं मालूम की वह क्या साबित करना चाहते हैं। वे आते हैं, हमारे लोगों को निशाना बनाते हैं, और हम इसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करेंगे। अफगानिस्तान इसको बिल्कुल भी स्वीकार नहीं कर सकता।’’
बता दें कि, पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से अफगानिस्तान पर ये कोई पहला हवाई हमला नहीं है, बल्कि इससे पहले उन्होंने इससे पहले खिलाड़ियों को अपना निशाना बनाया था। ये खिलाड़ी पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले में एक स्थानीय मैच खेलकर घर लौट रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। इस हमले की विश्वभर में कड़ी निंदा हुई थी कि अब पाकिस्तान (Pakistan) ने अफगानिस्तान के अस्पताल को अपना निशाना बनाया है।
बांग्लादेश टीम पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, इस वजह से होना पड़ेगा सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा मामला
पीएम मोदी से की मदद की अपील
अल्लाह गजनफर ने ये भी कहा कि भारत अफगानिस्तान का घनिष्ट मित्र है और उन्होंने इंटरनेशनल समुदाय से एकजुट होकर अफगानिस्तान का समर्थन करने की अपील की है। उनका कहना है कि अधिकारियों को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। अल्लाह गजनफर बोले,
“भारत हमारा घनिष्ठ मित्र है। हम उनसे बातचीत करना चाहते हैं, इन मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं, ताकि ऐसी घटनाएं न हों। अन्य देशों से भी हमारी यही गुजारिश है। यह जनता के लिए ठीक नहीं है। इस समय दुनिया कई चुनौतियों से जूझ रही है, और यह किसी के लिए भी अच्छा नहीं है।”
हालांकि, दूसरी ओर पाकिस्तान (Pakistan) इस आरोपों का खंडन किया है और उन्होंने इस तरह के किसी भी हमले से साफ इनकार कर दिया है। लेकिन देखना होगा कि पाकिस्तान के इस कार्यतापूर्ण हमले का जवाब अफगानिस्तान कैसे देता है।
पूरी तरह बर्बाद हुआ पाकिस्तान, इस वजह से ऑस्ट्रेलिया का कोई भी क्रिकेटर अब नहीं खेलने जायेगा PSL
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर