AFG vs CAN: टॉस जीतकर कनाडा ने किया गेंदबाजी का फैसला, एक-एक बदलाव के उतरी दोनों टीमें, ये खिलाड़ी खेल रहा है अपना आखिरी मैच
Published - 19 Feb 2026, 06:00 PM | Updated - 19 Feb 2026, 06:53 PM
Table of Contents
AFG vs CAN: गुरुवार, 19 फरवरी को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के 39वें मैच में अफगानिस्तान का सामना कनाडा से हो रहा है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें कनाडा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।
बता दें कि, अफगानिस्तान और कनाडा (AFG vs CAN) दोनों ही टीमें आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं, जिसके बाद यह मैच केवल औपचारिकता मात्र खेला जाएगा। हालांकि, कनाडा इस मैच को जीतकर जीत का खाता खोलना चाहेगा तो अफगानिस्तान की नजर टूर्नामेंट के दूसरे मैच को जीतने पर होगी।
AFG vs CAN: कनाडा के कप्तान ने जीता टॉस
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 (AFG vs CAN) का अंतिम मुकाबला खेल रहे कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने टॉस के दौरान कहा कि
''पिछले मैच में विकेट में अधिक बदलाव नहीं हुआ था और ओस का असर भी था। हमें गेंद से और मजबूती से खेलना होगा और ढीली गेंदें फेंकने से बचना होगा। कप्तान ने टॉस के दौरान कहा कि नवनीत धालीवाल और रविंदरपाल सिंह कनाडा क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं और यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच है। यह कनाडा क्रिकेट के लिए काफी दुख का क्षण है।''
बता दें कि अंतिम मैच के लिए कनाडा के प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है। शिवम शर्मा की जगह कलीम सना को प्लेइंग इलेवन में दोबारा शामिल किया गया है।
राशिद खान ने टॉस के समय कही ये बात
अफगानिस्तान का प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2026 (AFG vs CAN) में बेहद साधारण रहा था और यही कारण है कि ये सुपर-8 की दौड़ से काफी समय पहले ही बाहर हो चुकी है, जिसके बाद ये वर्ल्ड कप में इनका अंतिम मैच है। टॉस के समय कप्तान राशिद खान ने ये कहा कि
''इस टूर्नामेंट में हम जैसा अंत चाहते थे वैसा नहीं हुआ। मुझे लगता है कि हमारे पास वह कौशल है, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ उस मैच (सुपर ओवर) ने हमें निराश कर दिया। हम देश को गौरवान्वित करना चाहते हैं और प्रतियोगिता का शानदार अंत करना चाहते हैं।''
बता दें कि, विश्व कप के अंतिम मैच में अफगानिस्तान ने नूर अहमद की जगह अब्दुल्ला अमादजई को मौका दिया है।
कनाडा के पूर्व कप्तान का आखिरी मैच
टी20 विश्व कप 2026 का 39वां मैच कनाडा (AFG vs CAN) के पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला होगा। धालीवाल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच के दौरान ही रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद यह उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच होने वाला है, जिसमें वह अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके कनाडा को जीत दिलाना चाहेंगे।
बता दें कि, नवनीत धालीवाल ने कनाडा के लिए इस मैच से पहले 48 टी20आई मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32.62 की दमदार औसत के साथ 1305 रन बनाए हैं, जिसमें 10 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। नवनीत ने कनाडा के लिए 29 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी भी की है, जिसमें से 21 मैच उनकी टीम ने जीते हैं। वहीं, रविंदरपाल सिंह के करियर का भी ये अंतिम मैच रहने वाला है।
कनाडा की प्लेइंग इलेवन
युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, दिलोन हेइलिगर, जसकरन सिंह, कलीम सना, अंश पटेल।
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी, अब्दुल्ला अहमदजई।
Tagged:
MA Chidambaram Stadium T20 World Cup 2026 AFG vs CAN Afghanistan vs Canadaऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर