AFG vs CAN: अफगानिस्तान की आंधी में उड़ी कनाडा, 82 रन से जीते अफगान, टूर्नामेंट में दोनों टीमों का सफर हुआ खत्म
Published - 19 Feb 2026, 09:30 PM | Updated - 19 Feb 2026, 10:31 PM
Table of Contents
AFG vs CAN: चेन्नई के एमए चिदंबरम इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ग्रुप डी के अंतिम मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराकर शानदार जीत हासिल कर ली है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा का ठीक निशाने पर बिल्कुल नहीं बैठा।
पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान (AFG vs CAN) ने सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान के नाबाद 95 और सिद्दीकुल्लाह अटल के दम पर 20 ओवर में 200 रन बनाए थे। इसके जवाब में कनाडा की पारी 20 ओवर में 118 रन ही बना सकी। उम्मीद थी कि कनाडा विश्व कप 2026 की अंत जीत के साथ करेगी, लेकिन वह इस बार एक भी मैच नहीं जीत सकी। जबकि अपने आखिरी टी20 इंटरनेशनल पारी में नवनीत धालीवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
AFG vs CAN: शतक से चूके इब्राहिम जादरान
चेन्नई की मुश्किल पिच पर अफगानिस्तान (AFG vs CAN) के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने टीम को 47 रन की दमदार शुरुआत दी थी। लेकिन 20 गेंदों पर 30 रन बनाकर गुरबाज जसकरनदीप की गेंद पर पगबाधा (LBW) होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद गुलबदीन नायब भी एक रन का योगदान देकर चलते बने।
बैक टू बैक दो विकेट गंवाने के बाद अफगानिस्तान मुश्किल में लग रही थी, लेकिन इब्राहिम और सिद्दीकुल्लाह अटल ने तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों पर 95 रन की साझेदारी कर टीम को मैच में वापस ला खड़ा किया। हालांकि अटल की पारी 32 गेंदों पर 44 रन पर समाप्त हो गई, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल थे।
लेकिन इब्राहिम जादरान टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने के लिए अकेले ही अंत तक लड़ते रहे। उन्होंने कनाडा के खिलाफ 56 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाए थे, जिसमें सात चौके और पांच शानदार छक्के शामिल थे, मगर वह अपना शतक पूरा करने से चूक गए। लेकिन उन्होंने अपनी टीम को 20 ओवर में 200 के स्कोर तक पहुंचा दिया था।
नीदरलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में खेले थे ये 2 खिलाड़ी, लेकिन अब अफ्रीका के खिलाफ नहीं मिलेगी जगह
जसकरनदीप सिंह बुट्टर ने झटके तीन विकेट
अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच (AFG vs CAN) में जसकरनदीप सिंह बुट्टर सिंह ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए थे, लेकिन इसके लिए उन्हें 52 रन खर्च करने पड़े। बता दें कि, जसकरनदीप का यह टूर्नामेंट बेहद साधारण रहा था, जहां उन्होंने चार मैचों में केवल 4 विकेट लिए थे। वहीं, डिलन हेइलिगर ने 4 ओवर में 41 रन देकर एक सफलता प्राप्त की।
अफगानिस्तान (AFG vs CAN) की खतरनाक बल्लेबाजी के सामने कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने शानदार गेंदबाजी की और 3 ओवर में केवल 18 रन खर्च किए। लेकििन उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी। जबकि कलीम सना ने भी तीन ओवर में सिर्फ 23 रन खर्च किए थे। बता दें कि, कनाडा के गेंदबाजों के लिए यह टूर्नामेंट बेहद साधारण था।
कनाडा की बल्लेबाजी ने फिर किया निराश
अफगानिस्तान (AFG vs CAN) के खिलाफ 20 ओवर में 201 रन का पीछा करने उतरी कनाडा (AFG vs CAN) की शुरुआत बेहद खराब रही और देखते ही देखते टीम ने 48 पर अपने पांच विकेट गंवा दिए। कप्तान दिलप्रीत बाजवा (13), नवनीत धालीवाल (0), युवराज समरा (17), निकोलस किर्टन (10) और श्रेयस मोव्वा (2) बल्ले से कोई बड़ा कामल नहीं दिखा सके और सस्ते में पवेलियन लौट गए।
वहीं, अपने इंटरनेशनल करियर का अंतिम मैच (AFG vs CAN) खेल रहे नवनीत धालीवाल ने चार गेंदों का सामना किया, लेकिन वह खाता तक नहीं खोल सके। बता दें कि, फैंस उनकी आखिरी पारी देखने के लिए भारी संख्या में मैदान पर पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने शून्य के स्कोर पर आउट होकर सभी को काफी निराश किया।
हालांकि, 48 पर पांच विकेट गंवाने के बाद हर्ष ठाकर और साद बिन जफर ने छठे विकेट के लिए 37 गेंदों पर 53 की साझेदारी की और कनाडा को 100 के पार पहुंचाया, लेकिन हर्ष ठाकर 24 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि जफर ने 26 गेंदों पर 28 रन बनाए थे।
नबी की आंधी में उड़ी कनाडा
कनाडा के खिलाफ मोहम्मद नबी को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, लेकिन अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी ने उन्होंने कनाडा के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया है। नबी ने कनाडा के खिलाफ 4 ओवर के स्पेल में केवल सात रन देकर चार विकेट हासिल किए।
कनाडा (AFG vs CAN) की बैटिंग ऑर्डर को हिलाने में नबी के चार ओवरों का काफी अहम योगदान रहा है। जबकि कप्तान राशिद खान ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 सफलताएं प्राप्त कीं। अजमतुल्लाह उमरजई और मुजीब उर रहमान को एक-एक सफलता हाथ लगी।
T20 World Cup 2026 में मचा हड़कंप, एक दिन में दो भारतीयों ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर