'अब कार्रवाई होगी...' PSL छोड़कर IPL जा रहे खिलाड़ियों पर फूटा मोहसिन नकवी का गुस्सा, उनको दे रहे ये बड़ी सजा

Published - 23 Mar 2026, 02:28 PM | Updated - 23 Mar 2026, 02:49 PM

IPL

IPL: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में 26 मार्च से पाकिस्तान प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन उससे पहले ही विदेशी खिलाड़ी एक-एक करके पीएसएल को छोड़कर जा रहे हैं। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी का खिलाड़ियों पर गुस्सा फुटा है और उनको कड़ी सजा देने का फैसला किया है।

नकवी ने कहा कि अब वह उन खिलाड़ियों पर कार्रवाई करेंगे, जो कि पीएसएल को छोड़कर जा रहे हैं। दरअसल, हाल ही में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने लाहौर कलंदर्स से अपना नाम वापस ले लिया था और फिर राजस्थान रॉयल्स को ज्वाइन कर लिया। जबकि इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी भी इस तरह की हरकत कर चुके हैं।

फूटा मोहसिन नकवी का गुस्सा

विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 को एक-एक करके छोड़ रहे हैं। कोई खिलाड़ी व्यक्तिगत कारणों का हवाला दे रहा है तो कोई चोटिल होने के कारण पीएसएल का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं। जबकि कई ऐसे प्लेयर्स हैं, जिन्होंने सिर्फ आईपीएल (IPL) में खेलने के लिए पाकिस्तान सुपर लीग को लात मार दी। एक के बाद एक वाक्या के बाद पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने कहा,

"हम नियमों के अनुसार उन खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पिछले साल भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था (कॉर्बिन बॉश, जिन पर पीएसएल से एक साल का प्रतिबंध लगा था), और इस बार भी वही होगा। आईपीएल (IPL) से टकराव कोई समस्या नहीं है क्योंकि अगर खिलाड़ी वहां जा रहे हैं, तो हमें भी बेहतरीन खिलाड़ी यहां मिल रहे हैं। हम पीएसएल को स्थगित नहीं कर सकते क्योंकि हमारे पास पूरे साल कोई और समय नहीं है।"

दो खिलाड़ियों ने ज्वाइन किया IPL

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 को लात मारने वाले दो विदेशी खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए फ्रेंचाइजी को ज्वाइन कर लिया है। इस में पहला नाम जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी का है, जिन्हें मुस्तफिजुर रहमान के स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल किया गया है।

मुजारबानी पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ खेलने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपना अनुबंध रद्द कर दिया। इसके अलावा श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका पीएसएल में लाहौर कलंदर्स का हिस्सा थे, लेकिन पहले उन्होंने निजी कारणों से अपना नाम वापस लिया और फिर बाद में राजस्थान रॉयल्स में बतौर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी जुड़ गए।

5 खिलाड़ियों जिन्होंने PSL को मार दी लात, 2 ने कर ली IPL में एंट्री, 3 फ्रेंचाइजी के संपर्क में

ये खिलाड़ी ले चुके हैं अपना नाम वापिस

इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से कई विदेशी खिलाड़ी अपना नाम वापस ले चुके हैं। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के गुडाकेश मोती, ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्पेंसर जॉनसन और साउथ अफ्रीका के ओर्टनेल बार्टमैन है। इन खिलाड़ियों ने निजी कारणों का हलावा देकर अपना नाम पीएसएल से वापस ले लिया है।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ये प्लेयर आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी के संपर्क में हैं या फिर नहीं। बता दें कि, पीएसएल से नाम वापस लेने की रित पिछले साल कॉर्बिन बॉश ने शुरू की थी, जो कि पहले पेशावर जल्मी के लिए खेलने वाले थए, लेकिन बाद में उन्होंने अपना अनुबंध रद्द कर, आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का फैसला किया था। हालांकि, इसके लिए उनपर एक साल का प्रबंधन लगा था।

IPL के आगे फीका पड़ा PSL! शोएब अख्तर का छलका दर्द, गिड़गिड़ाते हुए बोले 'हमारा पीएसएल बंद हो जायेगा....'

Tagged:

ipl cricket news Mohsin Naqvi PSL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

राजस्थान रॉयल्स।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com