ABT vs LAHW Today Match Prediction, 2nd Semi-Final: जानें पिच का हाल, कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?

Published - 17 Mar 2026, 03:22 PM | Updated - 17 Mar 2026, 03:24 PM

ABT vs LAHW Today Match Prediction
ABT vs LAHW National T20 Cup 2026

Table of Contents

ABT vs LAHW Today Match Prediction: एबटाबाद रीजन (ABT) और लाहौर रीजन वाइट्स (LAHW) के बीच नेशनल T20 कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज इमरान खान स्टेडियम, पेशावर में खेला जाएगा। एबटाबाद रीजन 4 में से 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ ग्रुप स्टेज में पहले स्थान पर रही है। शहाब खान, शादाब खान तथा कामरान गुलाम एबटाबाद रीजन के तरफ से अच्छी फार्म में चल रहे हैं।

दूसरी ओर लाहौर रीजन व्हाइट ने भी में 4 में से 2 मैच जीते हैं और 5 अंकों के साथ ग्रुप-ए में दूसरा स्थान हासिल किया है। फरहान यूसुफ ने लाहौर रीजन वाइट्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों टीमें इस बड़े मुकाबले में फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और ABT vs LAHW Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

ABT vs LAHW Today Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैचएबटाबाद रीजन vs लाहौर रीजन वाइट्स
टूर्नामेंट/सीरीजनेशनल T20 कप 2026
स्टेडियमइमरान खान क्रिकेट स्टेडियम, पेशावर
मैच की तारीख17 मार्च 2026 (10:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगYouTube

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 2

  • एबटाबाद रीजन ने जीते: 2

  • लाहौर रीजन वाइट्स ने जीते: 0

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

एबटाबाद रीजन (पिछले 5 मैचों का प्रदर्शन): W • L • W • W • L

लाहौर रीजन वाइट्स (पिछले 5 मैचों का प्रदर्शन): L • W • W • L • W

यह भी पढ़े: IPL 2026 के साथ-साथ चलेगी इंटरनेशनल सीरीज, ODI-T20 शेड्यूल हुआ जारी

इमरान खान क्रिकेट स्टेडियम, पेशावर पिच रिपोर्ट:

ABT vs LAHW 2nd Semi-Final मैच इमरान खान स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक टूर्नामेंट में खेले गए मैचों में पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आई है। पिछले मैच में कराची रीजन ब्लूज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए थे।

ABT vs LAHW Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर लाहौर रीजन वाइट्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 150–160

  • मैच परिणाम: एबटाबाद रीजन की जीत की संभावना

ABT vs LAHW Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर एबटाबाद रीजन पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 180–190

  • मैच परिणाम: एबटाबाद रीजन की जीत की संभावना

एबटाबाद रीजन बनाम लाहौर रीजन वाइट्स संभावित प्लेइंग-XI:

एबटाबाद रीजन: खालिद उस्मान (कप्तान), शाहज़ैब खान, सज्जाद अली हाशमी (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मुहम्मद मोहसिन खान, शादाब खान, शहाब खान, अरशद इकबाल, रजाउल्लाह और अतीज़ाज़ हबीब खान।

लाहौर रीजन वाइट्स: मोहम्मद अखलाक (विकेटकीपर), मोहम्मद फैक, इमरान डोगर, तैयब ताहिर, फरहान यूसुफ, मोहम्मद मोहसिन, उबैद शाह, नसीम शाह, आमिर जमाल (कप्तान), मोहम्मद रमीज, कामरान अफजल।

ABT vs LAHW Today Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • कामरान गुलाम एबटाबाद रीजन की तरफ से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी है। पिछले मैच में 23 गेंदों में 46 रन बनाए हैं। अभी तक 223 रन बना चुके हैं।

  • फरहान यूसुफ लाहौर रीजन वाइट्स की तरफ सेअच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्होंने पिछले मैच में 18 गेंदों में 39 रन बनाए हैं। यह 3 पारियों में 110 रन बना चुके हैं।

ABT vs LAHW Today Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • शादाब खान एबटाबाद रीजन के प्रमुख गेंदबाज है पिछले मैच में इन्होंने 3 विकेट लिए हैं यह अभी तक 4 मैच में 9 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

  • शहाब खान ने भी एबटाबाद रीजन को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया है। पिछले मैच में इन्होंने 2 विकेट लिए हैं। अभी तक 9 विकेट ले चुके हैं।

ABT vs LAHW Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

एबटाबाद रीजन vs लाहौर रीजन वाइट्स मैच में हालिया फॉर्म और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए एबटाबाद रीजन टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। लाहौर रीजन वाइट्स की कमजोरी उनकी बल्लेबाजी यूनिट रही है टीम काफी हद तक फरहान यूसुफ और मोहम्मद अखलाक पर निर्भर करती है।

एबटाबाद रीजन बनाम लाहौर रीजन वाइट्स नेशनल T20 2026 स्क्वाड:

एबटाबाद रीजन: खालिद उस्मान (कप्तान), अफाक अहमद, अहमद खान, अरशद इकबाल, अतीज़ाज़ हबीब खान, फैयाज खान, कामरान गुलाम, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद मोहसिन खान, रजाउल्लाह, सज्जाद अली (विकेट कीपर), शादाब खान, शहाब खान, शाहज़ैब खान

लाहौर रीजन वाइट्स: आमिर जमाल (कप्तान), अली रजा, अली शाहिद बट, फरहान यूसुफ, इमरान डोगर, जुनैद अली (विकेट कीपर), कामरान अफजल, मुहम्मद फैक, मुहम्मद अखलाक, मुहम्मद मोहसिन, मुहम्मद रमीज जूनियर, मुहम्मद सलीम, समामा रियाज, तैयब ताहिर, उबैद शाह।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Lahore Region Whites Abbottabad Region ABT vs LAHW Today Match Prediction ABT vs LAHW
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

ABT vs LAHW 2nd Semi-Final मैच इमरान खान स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह मैच भारतीय समय अनुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com